Delhi Crime News: दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार जो हुआ उसे दुनिया ने देखा. कोर्ट रूम के अंदर ही जज और वकीलों की मौजूदगी में चली दर्जनों गोलियां. इस वारदात में टिल्लू गैंग के बदमाशो ने गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या कर दी. जिन्हें बाद में पुलिस ने मार गिराया. लेकिन अब दिल्ली पुलिस को राजधानी दिल्ली में एक बार फिर गैंगवार की आशंका सताने लगी है. दिल्ली पुलिस को डर है कि कही इस हत्या कांड का बदला लेने के लिए जितेंद्र गोगी के गुर्गों और टिल्लू गैंग के बीच गैंग वार न शुरू हो जाये. इसी आशंका के चलते पुलिस ने राजधानी दिल्ली की सभी जेलों को अलर्ट किया है. साथ ही सभी अदालतों पर सुरक्षा भी बढ़ाई गई है.

बड़े गैंगस्टर को दिल्ली से राजस्थान जेल किया ट्रांसफर

इतना ही नही गैंग वार की इस आशंका के बाद पुलिस ने बड़ा कदम उठाए हुए रातोरात तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और मंडोली जेल में बंद गैंगस्टर संपत नेहरा को राजस्थान की जेल में ट्रांसफर कर दिया. ये दोनों गैंगस्टर जितेंद्र गोगी के साथ मिलकर काम करते थे.

क्राइम ब्रांच ने शुरू की इस गैंग वार की तफ्तीश

इतना ही नही मंडोली ,रोहिणी और तिहाड़ जेल में बंद इन गैंगस्टर के सेल को भी रिव्यु किया गया है कि कही दोनो गैंग के बदमाश जेल में भी आमने सामने न आ जाये. साथ ही इस गैंग वार की दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भी जांच शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक अब तक जांच में ये बात भी सामने आई है की इस खूनी खेल की साजिश दिल्ली की मंडोली जेल में रची गई. और टिल्लू के ये दोनों बदमाश पिछले कुछ दिनों से कोर्ट के पास ही एक फ्लैट में किराए पर रह रहे थे. और कोर्ट की रैकी कर रहे थे.

28 सितंबर को भगत सिंह की जयंती के मौके पर कांग्रेस में शामिल होंगे कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी

Punjab Cabinet Expansion: कल शाम 4.30 बजे होगा चन्नी मंत्रिमंडल का विस्तार, सात नए चेहरों को मिल सकती है जगह

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट