Maharashtra News: महाराष्ट्र में बिजली आपूर्ति करने वाली सरकारी कंपनियों की आर्थिक हालत बहुत खराब है और हालात ऐसे ही रहे तो जल्द ही महाराष्ट्र में बत्ती गुल हो सकती है. दरअसल महाराष्ट्र में बिजली का बकाया 74 हज़ार करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है. बिजली आपूर्ति करने वाली सरकारी कंपनियों की आर्थिक हालत ठीक नहीं है. इस स्थिति के लिए महाराष्ट्र की मौजूदा सरकार पिछली बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है. वहीं बीजेपी सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे चंद्रशेखर बवनकुले मौजूदा सरकार की विफल आर्थिक नीतियों को इस गड़बड़ी का कारण बता रहे हैं.

अगस्त 2021 की बात करें तो बिजली का बकाया 74 हजार करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है. हालात ऐसे ही रहे और बिलों की वसूली नहीं हुई तो सरकारी कंपनियां जो बिजली की वितरण करती हैं उनकी हालत और पतली हो जाएगी. आज ही हालात ऐसे हैं कि उनको चलाने के लिए कोयले की कमी पड़ गई है. कंपनी अपना पक्ष सरकार के सामने रख चुकी हैं.

वहीं महाराष्ट्र सरकार इस पूरी गड़बड़ी के लिए पिछली बीजेपी सरकार को ही जिम्मेदार ठहरा रही है. महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत का कहना है कि पिछली सरकार ने बिलों की वसूली नहीं की जिससे आज महाराष्ट्र के सामने यह संकट खड़ा हो गया है. नितिन यह भी बता रहे हैं कि कोयला काफी कम आ रहा है. 30 से 35 फीसदी कोयला ही महाराष्ट्र को मिलना है. कोयला खरीदने में काफी पैसा लगता है लेकिन ग्राहक बिल नहीं भर रहे हैं जिसके चलते कोयला खरीदने के लिए पैसा नहीं है.

वहीं इन आरोपों पर बीजेपी सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे चंद्रशेखर बवनकुले का कहना है कि जब उनकी सरकार थी तब बिजली कंपनियों मुनाफे में थी, उन्होंने इनकम टैक्स भी भरा था. सूखे के चलते किसानों पर आफत ना आए इसलिए किसानों से बिजली का बिल बकाया वापस लेने के लिए दबाव नहीं बनाया था. यह महाविकास आघाडी सरकार की पॉलिसी फेल है. गड़बड़ी सरकार के मिसमैनेजमेंट से हुई. बिजली की कंपनियों का आपस में कोई संवाद नहीं है. बीजेपी ने चेतावनी भी दी कि हालात ऐसे ही रहे तो यह सरकार महाराष्ट्र को अंधेरे में ले जाएगी.

Delhi Gangwar: राजधानी में गैंग वार की आशंका, दिल्ली की तीनों जेल अलर्ट पर, अदालतों की सुरक्षा भी बढ़ी

Sneha Dubey: कौन हैं UN में पाकिस्तानी PM को करारा जवाब देने वाली भारतीय अफसर स्नेहा दुबे, जानें उनके बारे में

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया