जम्मू कश्मीर: बांदीपुरा में दो आतंकी ढेर, मारे गए आतंकियों में बीजेपी नेता की हत्या का आरोपी भी शामिल

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया है. मारे गए आतंकियों में एक बीजेपी नेता की हत्या का आरोपी भी शामिल है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर में बांदीपुरा के वटनीरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया था.

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान तब मुठभेड़ शुरू हो गयी जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला बारुद समेत अन्य सामग्री बरामद हुई है और इलाके में तलाश अभियान अभी जारी है.

यह भी पढ़ें

बंगाल उपचुनाव की बड़ी खबर: भवानीपुर के वोटर बने प्रशांत किशोर, यहीं से ममता बनर्जी आजमा रही हैं किस्मत

बिल गेट्स की एलन मस्क और जेफ बेजोस को सलाह, स्पेस नहीं, पहले पथ्वी पर भी बहुत कुछ करना है

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News