लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामसभा धावां देवा रोड चिनहट में भूमाफियाओं द्वारा सरकारी जमीन की प्लाटिंग कराकर बेचने का मामला प्रकाश में आया है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम निवास यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मामले की जानकारी देते हुए दोषियों पर कड़ी करवाई करने की गुज़ारिश की है। बकौल राम निवास यादव, उपरोक्त मामले में भूमाफिया संदीप कनोडिया और पंकज सिंह द्वारा न सिर्फ सरकारी व गरीब किसानों की ज़मीनों पर जबरन कब्जा करवाया गया बल्कि प्लाटिंग कर बेचा भी जा रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष का आरोप है कि इन भू-माफियाओं (Lucknow Land Mafia) पर सदर तहसीलदार शम्भू शरण सिंह, कानूनगो राम शंकर सिंह और धावां लेखपाल की छत्र-छाया है जिन्होंने जमीन कब्जे और बिक्री को लेकर इन भूमियाओं से 50 लाख रुपये बतौर हिस्सा लिया हुआ है। यह सब मामला सरकारी तंत्र की मिलीभगत से प्रदेश की योगी सरकार की नाक के नीचे ही रचा गया।
यह भी पढ़ें: राम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन 5 अगस्त को, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद
भूमाफियाओं द्वारा कब्जा और प्लाटिंग कर बेची जा रही जमीन के बारे में राम निवास यादव ने आगे बताया कि कब्जा की गयी जमीन खसरा संख्या 335स बंजर व सरकारी जमीन है, जिसके सामने पुरानी देवा रोड बनी हुई है हालांकि अब इस रोड पर आवागमन नहीं है। भूमाफियाओं द्वारा जमीन व सड़क दोनों की प्लाटिंग कर बेचा जा रहा है।
हमारा लेटेस्ट ई-पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गौरतलब है कि खसरा संख्या 335स पूर्व में बंजर जमीन थी और इसका आवासीय पट्टा वहीं के गरीब परिवारों को दे दिए गया था। जिसे हाईकोर्ट लखनऊ ने सही मानते हुए डीएम लखनऊ को उनके कब्जे में कोई हस्तक्षेप न करने का आदेश भी दे रखा है। बावजूद इसके भूमाफियाओं (Lucknow Land Mafia) द्वारा बेख़ौफ़ होकर इस जमीन पर कब्जा किया गया और प्लाटिंग करके बेचने का काम जारी है।
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट





