विनय तिवारी / क्षमा सिंह
गोरखपुर। समूचे उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौंसले इस समय हद से ज्यादा बुलंद हैं। एकाएक से अपहरण (Kidnap) की घटनाओं में इजाफा होना चिंता का विषय बनता जा रहा है। यूपी के कानपुर और गोंडा के बाद अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में एक बच्चे के अपहरण (Kidnap) होने का प्रकरण सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में 13 साल के बच्चे को अपहरण (Kadnap) कर लिया गया, अपहरणकर्ताओं ने एक करोड़ रुपये की डिमांड की है।
घटना जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र की है।यहां जंगल छत्रधारी मिश्रोलिया टोला निवासी एक किराना व्यसायी और प्रॉपर्टी डीलर का बेटा घर के बाहर से लापता हो गया है। सूत्रों की माने तो उनका बेटा रविवार दोपहर लगभग 12 बजे खाना खा कर घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन वापस लौटते किसी ने नहीं देखा।
हमारा लेटेस्ट ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रविवार शाम को लगभग 4 बजे व्यवसायी के मोबाइल पर एक फोन आया की तुम्हारे बेटे का अपहरण (Kidnapping) कर लिया गया है। एक करोड़ रूपये की व्यवस्था करके शाम 5 बजे तक बताओ।जैसे ही व्यवसायी ने फोन वापस मिलाया तो फोन स्विच ऑफ था। वह लगातार फोन मिलाते रहे, लेकिन फोन बंद मिला। कुछ ही समय बाद उसी नम्बर से व्यसायी के पास फिर फोन आया।
यह भी पढ़ें: राम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन 5 अगस्त को, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद
हालांकि, कारोबारी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी है। जिसके बाद पुलिस एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम मोर्चा संभालने के लिए तैयार हो गईं है।
एक करोड़ की फिरौती की रकम और बच्चे के अपहरण की घटना से चहुँओर इलाके में हड़कंप मच गया है। किराना व्यसायी की पांच बेटियों में बलराम उसका एकलौता बेटा है।
एसएसपी डाक्टर सुनील गुप्ता ने कहा कि बच्चे के पिता के पास आए फोन नम्बर को ट्रेस कर जांच की जा रही है। साथ ही अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम को दबिश में लगा दिया गया है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जायेगा।
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट





