अयोध्या स्टेशन (Ayodhya Railway Station) के भवन के लिए वित्तीय वर्ष 2017-18 में 80 करोड रुपये की स्वीकृति दी गयी थी जिसे बढ़ाकर 104.77 करोड़ कर दिया गया है। इस स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण रेलवे की राइट्स द्वारा किया जा रहा है।
राजेंद्र यादव
अयोध्या। (Ayodhya Railway Station) रामनगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का भूमि-पूजन 5 अगस्त को होने जा रहा है। और ऐसे में अब रेलवे ने भी अयोध्या रेलवे स्टेशन (Ayodhya Railway Station) का कायाकल्प करते हुए नया लुक जारी कर दिया है।

रेलवे द्वारा जारी किये गए लुक से स्पष्ट है कि रेलवे स्टेशन (Ayodhya Railway Station) को मंदिर मॉडल पर विकसित किया जाएगा।
हमारा लेस्टेस्ट ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अयोध्या स्टेशन के भवन के लिए वित्तीय वर्ष 2017-18 में 80 करोड रुपये की स्वीकृति दी गयी थी जिसे बढ़ाकर 104.77 करोड़ कर दिया गया है। इस स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण रेलवे की राइट्स द्वारा किया जा रहा है।

दो चरणों में बनेगा अयोध्या रेलवे स्टेशन; यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
भवन (Ayodhya Railway Station) का निर्माण दो चरणों में होना है। पहले चरण में प्लेटफॉर्म संख्या 1 व 2/3 में विकास कार्य, वर्तमान सर्कुलेटिंग एरिया और होल्डिंग एरिया का विकास। दूसरे चरण में नए स्टेशन भवन और अन्य सुविधाओं का निर्माण कार्य। इन सुविधाओं के अन्तर्गत स्टेशन के अंदर और बाहर नवीनीकरण करते हुए स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं को बढ़ाना, जैसे टिकट काउंटर की संख्या, प्रतीक्षालय सुविधा विस्तार, 3 वेटिंग रूम में एसी की सुविधा, 17 बेड वाली पुरुष और 10 बेड वाली महिला डोरमेट्री प्रसाधन सहित, एक अतिरिक्त फुट ओवर ब्रिज, फूड प्लाज़ा, दुकानें, अतिरिक्त शौचालय। इसके अलावा स्टेशन पर पर्यटक केंद्र, टैक्सी बूथ, शिशु विहार, वीआईपी लाउंज, सभागार तथा विशिष्ट अतिथि गृह समेत अनेक विकास कार्य। इनमें पहले चरण के कई काम हो भी चुके हैं।

इन समस्त विकास एवम् प्रगति कार्यों को संपादित किया जा रहा है एवम् समय- समय पर विकास कार्यों का जायज़ा लेते हुए समीक्षा की जाती है एवम् यथासमय उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य को पूरा करने के निर्देश भी पारित किए जाते है।

उत्तर एवं उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने कहा कि भविष्य में इस नगरी की अहमियत को ध्यान में रखते हुए मंडल द्वारा अयोध्या रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। तमाम सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि इस स्टेशन पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सभी आधुनिक सुविधाएं मिल सकें।
यह भी पढ़ें: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में नवनियुक्त टेक्निशियनों का ऑन-लाइन प्रशिक्षण
About the Author

Latest entries
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली
RELIGIOUSFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें






