मुंबई: बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया लगातार महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार के मंत्री हसन मुशरिफ के खिलाफ 127 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगा रहे हैं. अब एक बार फिर किरीट सोमैया ने इस मामले पर बयान दिया है. सोमैया ने कहा है कि हसन मुशरिफ ने सैकड़ों करोड़ की लूट की है और वह जेल जरूर जाएंगे.

बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने कहा, ‘मैं कोल्हापुर जाऊंगा और (कैबिनेट मंत्री) हसन मुशरिफ के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की पुलिस में शिकायत दर्ज करूंगा. मंत्री ने सैकड़ों करोड़ की लूट की है. वह जेल जरूर जाएंगे.'

इससे पहले सोमैया ने महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुशरिफ के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) को दस्तावेज सौंपने की बात कही थी. सोमैया ने दावा किया था कि उनकी शिकायत के आधार पर मुशरिफ के खिलाफ जांच शुरू की गई है और ईडी ने अतिरिक्त जानकारी मांगी है.

महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब पर भी सोमैया ने लगाया है भ्रष्टाचार का आरोप
कुछ महीने पहले किरीट सोमैया ने शिवसेना नेता और उद्धव सरकार में मंत्री अनिल परब पर घोटाले का आरोप लगाया था. सोमैया ने दावा किया था कि नकली दस्तावेज के आधार पर लॉकडाउन के वक्त नियमों को ताक पर रखकर अनिल परब ने एक रिसॉर्ट बनाया. हालांकि इसके बाद अनिल परब ने कथित रूप से ‘दुर्भावनापूर्ण, अपमानजनक और मानहानिकारक’ बयान देने के लिए सोमैया के खिलाफ बंबई हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया और 100 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है. परब ने अपने वाद में सोमैया को बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश दिए जाने का भी अनुरोध कियाा गया है.

ये भी पढ़ें-
पंजाब के बाद अब राजस्थान की गहलोत सरकार में भी होगा बदलाव? कांग्रेस नेता ने दिया ये जवाब

मानहानि केस: जावेद अख्तर को कोर्ट ने भेजा कारण बताओ नोटिस, तालिबान से की थी RSS की तुलना

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया