नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र को वर्चुअली संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ‘मलाई’ खाने की आदत है लेकिन केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत सरकार ने अलग-अलग होने वाली ‘लीकेज’ बंद कर दी है.

जेपी नड्डा ने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि एक रुपए में से केवल 15 पैसे ही लोगों तक पहुंच पाते हैं लेकिन कांग्रेस सरकार इस ‘लीकेज’ को बंद नहीं कर पाई क्योंकि उन्हें मलाई खाने की आदत है." उन्होंने दावा किया कि बीजेपी की मोदी सरकार ने इस ‘लीकेज’ को बंद कर दिया है.

"मातृशक्ति के माध्यम से योजनाएं जनता तक पहुंचेगी"

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि हम आज ‘लेडीज फर्स्ट’ की बात करते हैं लेकिन हमारे यहां गौरीशंकर, सीताराम, राधाकृष्ण जैसे शब्द सदियों से प्रचलित हैं जो इस बात का प्रतीक हैं कि हमारे देश में मातृशक्ति विशेष सम्मानित रही है. केंद्रीय मंत्रिमंडल में अब तक सबसे अधिक महिलाओं की संख्या है जो स्वागत योग्य है. हम सबको अपनी बौद्धिक क्षमता का सदुपयोग संगठन के लिए करना चाहिए.

इस अवसर पर नड्डा ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि मातृशक्ति के माध्यम से हमारी योजनाएं जनता तक पहुंचेगी और इनका लाभ आम आदमी को मिलेगा.

ये भी पढ़ें-
मानहानि केस: जावेद अख्तर को कोर्ट ने भेजा कारण बताओ नोटिस, तालिबान से की थी RSS की तुलना

किरीट सोमैया का एलान- सैकड़ों करोड़ की लूट करने वाले मंत्री हसन मुशरिफ को जेल भेजकर रहूंगा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट