नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने राजनीति छोड़ने का एलान किया है. उन्होंने कहा है कि अब वे सामाजिक और आर्ट और कल्चर से जुड़े कामों आगे बढ़ाएंगी. शर्मिष्ठा मुखर्जी ने abp न्यूज से कहा कि मैं राजनीति छोड़ रही हूं लेकिन कांग्रेस की प्राथमिक सदस्य बनी रहूंगी. उन्होंने कहा कि मैं आगे सोशल वर्क करूंगी और आर्ट कल्चर से जुड़ा जो काम है उसे आगे बढ़ाऊंगी.

शर्मिष्ठा ने अपने फैसले का एलान ट्विटर पर एक यूजर के ट्वीट के जवाब में किया जिसमें उन्हें एक ‘अच्छा राजनेता’ बताया था. शर्मिष्ठा ने लिखा, ”बहुत धन्यवाद लेकिन में अब ‘राजनेता’ नहीं हूं. मैंने राजनीति छोड़ दी है. मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्य हूं और रहूंगी, लेकिन अब सक्रिय राजनीति में मैं नहीं रहूंगी. एक व्यक्ति अन्य कई तरीकों से राष्ट्र की सेवा कर सकता है.”

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ”राजनीति सीखना एक बेहतरीन अनुभव था और मुझे काम करने का मौका देने के लिए मैं अपनी पार्टी को धन्यवाद देना चाहती हूं. मैंने भी अपना सर्वश्रेष्ठ दिया. लेकिन मुझे एहसास हुआ कि मैं यह नहीं हूं. एक लोकतांत्रिक बहुलवादी समावेशी भारत की दृष्टि सिर्फ राजनीति नहीं है. हम में से प्रत्येक अपने स्वयं के तरीकों से योगदान कर सकते हैं.”

शर्मिष्ठा ने किसी और पार्टी में शामिल होने के सवालों को भी खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि अगर मुझे राजनीति में रहना होता तो मैं अपनी पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी क्यों ज्वाइन करूंगी? मैंने बचपन से सत्ता को देखा है. मुझे यह प्रेरित नहीं करता. मैं एक शांति प्रिय जीवन जीना चाहती हूं और वो करना चाहती हूं जो मेरी प्रकृति के हिसाब से है.

बता दें कि शर्मिष्ठा के भाई अभिजीत मुखर्जी ने थोड़े समय पहले ही कांग्रेस का हाथ छोड़ टीएमसी का दामन थाम लिया था. उनके पार्टी छोड़ने के बाद शर्मिष्ठा को लेकर भी अटकले लगाई जा रही थीं लेकिन अब उन्होंने राजनीति छोड़ने का एलान कर सभी को चौंका दिया है.

कत्थक डांसर और कोरियोग्राफर भी हैं शर्मिष्ठा मुखर्जी
शर्मिष्ठा मुखर्जी पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी हैं. राजनेता के साथ साथ वे कत्थक डांसर और कोरियोग्राफर भी हैं. जुलाई 2014 में शर्मिष्ठा मुखर्जी बाजपता कांग्रेस में शामिल हुई थीं. 2015 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर दिल्ली में ग्रेटर कैलाश विधानसभा से चुनाव लड़ा. इस चुनाव में उन्हें आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज के मुकाबले हार का सामना करना पड़ा था.

यह भी पढ़ें-

Corona Vaccination: देश में कल 1 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई, स्वास्थ्य मंत्री बोले- ऐसा पांचवीं बार हुआ

बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश- खुली अदालत में नहीं होगी यौन उत्पीड़न मामलों की सुनवाई, मीडिया पर भी रहेगा प्रतिबंध

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट