सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान (Disha Salian) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दिशा सालियान (Disha Salian) के प्राइवेट पार्ट एवं शरीर पर चोट के निशान होने के प्रमाण मिले हैं। सोशल मीडिया पर इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद दिशा सालियान की मौत की भी सीबीआई जांच की मांग की जा रही है।
हमारा लेस्टेस ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गौरतलब है कि कुछ समय पहले बीजेपी के सांसद नारायण राणे ने आरोप लगाया था कि दिशा के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उनकी हत्या की गई है। दिशा पर यौन उत्पीड़न की बात जब नारायण राणे ने कही तो सोशल मीडिया पर भी उनकी इस बात का खूब समर्थन किया गया है। साथ ही दिशा की मौत को भी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के साथ ही जोड़ कर देखा जा रहा है। दिशा की मौत के ठीक पांच दिन बाद ही सुशांत का भी निधन हो गया था। दिशा के निधन के मामले को भी पुलिस ने अभी बंद नहीं किया है।
सोशल मीडिया पर यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि जिन लोगों ने सुशांत की पूर्व मैनेजर (Disha Salian) के साथ गलत किया है, उन्हीं लोगों ने मिलकर सुशांत की हत्या की साजिश रची है। बिहार के डीजीपी भी यह बात कह चुके हैं कि दिशा सालियान (Disha Salian) की मौत से ही सुशांत की मौत का लिंक जुड़ा हुआ है।
दावा किया जा रहा है कि पटना से मुंबई गयी एसआइटी के पास भी इस बात का सबूत है कि दिशा सालियान और सुशांत की मौत के बीच में कनेक्शन है। एसआइटी को सुशांत के घर से कुछ सबूत मिले हैं। इसके अलावा अंकिता लोखंडे समेत कुछ लोगों के बयान भी इस बात के संकेत देते हैं कि दिशा की हत्या का राज छुपाने के लिए सुशांत को साजिश के तहत मारा गया है। इसी वजह से लोग इस मामले में सीबीआइ से जांच की मांग कर रहे थे जिसकी सिफारिश मंजूर हो गयी है। कहा तो यह भी जा रहा है कि मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार इसलिए जांच में रोड़े अटका रही है क्योंकि इसमें महाराष्ट्र सरकार के एक बड़े मंत्री का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि अब लगभग सीबीआइ जांच का रास्ता साफ हो गया है।
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया






