Sushant-Singh-Rajput-death-case

Sushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई जांच पर बोलीं कोएना मित्रा, ‘मुंबई पुलिस ने सबूत मिटा दिए हैं’

  • Sushant Singh Rajput Death Case: बिहार सरकार द्वारा सीबीआई जांच की सिफारिश को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
  • Sushant Singh Rajput Death Case: ऐक्ट्रेस कोएना मित्रा ने कहा कि सीबीआई की जांच से पहले ही सबूत मिटाये जा चुके हैं 

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले (Sushant Singh Rajput Death Case) की जांच मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के हाथों से लेकर अब सीबीआई के हाथों में सौंप दी गई है। इस केस की जांच अब सीबीआई करेगी। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके फ़्लैट में पंखे से लटकता हुआ पाया गया था, जिसके बाद से लगातार फैंस द्वारा सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले की जांच सीबीआई द्वारा कराये जाने की मांग लगातार उठ रही थी।

हमारा लेस्टेस ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार पुलिस के इस केस में शामिल होने के बाद बिहार की नितीश सरकार ने भी सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले (Sushant Singh Rajput Death Case) में सीबीआई जांच की मांग की। नीतीश सरकार की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने भी इस मामले की जांच सीबीआई से कराने पर अपनी मंजूरी दे दी है। फैसला सामने आने के बाद फैंस ने तो ख़ुशी ज़ाहिर की ही वहीं कुछ सेलिब्रिटीज़ के रिएक्शन भी सामने आए।

यह भी पढ़ें: सुशांत के करीबी दोस्त का दावा, सेक्रेटरी की मौत पर प्रेस कांफ्रेंस कर राज खोलने वाले थे सुशांत, अंकिता और रिया को लेकर भी दिया ये बयान

बॉलीवुड एक्ट्रेस कोएना मित्रा ने सीबीआई जांच को लेकर बयान दिया है। कोएना मित्रा का कहना है कि सबूत मिट चुके हैं और ऐसा लगता है ये प्री-प्लान्ड है। एक निजी मैगज़ीन से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘उम्मीद करती हूं कि सीबीआई को उनका काम करने की आज़ादी दी जाएगी। सबूत मिट चुके हैं, ये प्री प्लान्ड जैसा लगता है, लेकिन वहीं दूसरी तरफ मुझे अपनी न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उम्मीद करती हूं कि सुशांत के परिवार को न्याय मिलेगा’।

Author Profile

Team My Nation News