- PM Modi ने ‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर’ का शिलान्यास किया
नई दिल्ली। 5 अगस्त का दिन दुनिया में इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने ‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर’ का शिलान्यास किया। देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लोगों को इस शुभ घड़ी का इंतजार था। कोरोना के चलते इस समारोह में महज 175 लोग ही शामिल हो सके। ऐसे में लोगों ने अपने-अपने घरों में बैठकर टीवी के माध्यम से इस ऐतिहासिक क्षण को अपनी स्मृतियों में कैद कर लिया।
हमारा लेस्टेस ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पीएम मोदी (PM Modi) की मां हीरा बेन भी अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन की साक्षी बनीं। उन्होंने पूरे पूजन कार्यक्रम को टीवी पर लाइव देखा। सामने आईं तस्वीरों में प्रधानमंत्री मोदी जब मंदिर निर्माण के लिए पूजन कर रहे थे और साष्टांग दंडवत हुए थे, तब उनकी मां हीरा बेन भी टीवी के सामने प्रसन्न मुद्रा में हाथ जोड़े हुए नजर आ रहीं हैं।
राम मंदिर का शिलान्यास करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि राम मंदिर राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है तथा इससे समूचे अयोध्या क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार स्वतंत्रता दिवस लाखों बलिदानों और स्वतंत्रता की भावना का प्रतीक है, उसी तरह राम मंदिर का निर्माण कई पीढ़ियों के अखंड तप, त्याग और संकल्प का प्रतीक है।
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






