Deshbhakti Curriculum: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को ‘देशभक्ति पाठ्यक्रम’ लॉन्च किया. इसके तहत दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों को देशभक्ति और देशप्रेम का पाठ पढ़ाया जाएगा. इस मौके पर सीएम ने कहा कि पिछले 74 साल में हमने अपने स्कूलों में फ़िजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ तो पढ़ाए लेकिन बच्चों को देशभक्ति नहीं सिखाई. देशभक्ति पाठ्यक्रम के माध्यम से अब दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को अपने देश से प्यार करना सिखाया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, “पिछले 74 साल में हमने अपने स्कूलों में फ़िजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ तो पढ़ाए लेकिन बच्चों को देशभक्ति नहीं सिखाई, मुझे खुशी है कि आज दिल्ली सरकार ने ये शुरुआत की है. देशभक्ति पाठ्यक्रम के माध्यम से अब दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को अपने देश से प्यार करना सिखाया जाएगा.”

सीएम ने कहा कि आज दिल्ली के स्कूलों में देशभक्ति पाठ्यक्रम का उद्घाटन हुआ है, कल से सभी स्कूलों में देश भक्ति पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा. हमारा मानना है कि सभी इंसान के दिल के कोने में देशभक्ति होती है और उसे जगाकर जागृत रखने की जरूरत है और हमारे इस देश भक्ति पाठ्यक्रम का मकसद भी यही है.

वहीं, इस मौके पर दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, “ये पाठ्यक्रम खाली देशभक्ति की बात नहीं करने वाला, ये जज्बा पैदा करेगा. ये ऐसे स्टूडेंट्स तैयार नहीं करेगा जो बड़े होकर देशभक्ति की बाते करेंगे रहेंगे, ऐसे स्टूडेंट्स तैयार करेगा जिनके दिल में देशभक्ति होगी, जिनके दिल में देशभक्ति का जज्बा होगा.”

डिप्टी सीएम ने कहा कि ये इतिहास को रट कर परीक्षा देने का कार्यक्रम नहीं होगा बल्कि इसमें हर बच्चा अपने दिल की तरफ देखेगा, जज्बे की तरफ देखेगा. वो ये देखेगा कि कैसे भगत सिंह नाम का वो लड़का केवल 23 साल की उम्र में फांसी पर चढ़ गया. वो इस बात की भी तुलना करेगा कि 23 साल की उम्र होती क्या है.

Punjab Congress Crisis: पंजाब कांग्रेस के 4 नेताओं ने पद से दिया इस्तीफा, नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर कैप्टन ने किया ये बड़ा दावा

SC On Crackers: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- नहीं माना जा रहा पटाखों पर हमारा आदेश, पालन की ज़िम्मेदारी वाले ही कर रहे उल्लंघन

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट