चंडीगढ़: पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद उथल पुथल मची है. इस बीच मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज कैबिनेट बैठक की और इसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. चन्नी ने पंजाब में बिजली के बिलों को लेकर बड़ा एलान किया. उन्होंने कहा कि दो किलोवाट के उपभोक्ताओं का बकाया बिल सरकार बिल भरेगी, उनके कनेक्शन बहाल किये जाएंगे.

इस पर ज्यादा जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ”बिजली बिल पर रहत को लेकर दो दौर की बैठकें हो चुकी हैं. कई लोग मजबूरन बिना बिजली के रह रहे हैं. कई लोगों के बिजली का कनेक्शन कटा हुआ है और बिना बिजली के बीच रह रहे हैं. प्रदेश में 55 हजार से एक लाख लोगों का कनेक्शन कटा हुआ है.” उन्होंने कहा कि सितंबर महीने का बिल इस प्रक्रिया में शामिल नहीं होगा. अगस्त महीने तक का बकाया पंजाब सरकार भरेगी

उन्होंने कहा, ”53 लाख परिवारों का बिल जिनका दो किलोवाट तक का कनेक्शन है, उनका बकाया बिल पंजाब सरकार भरेगी. इस बिलों को भरने पर पंजाब सरकार पर 12 सौ करोड़ का भार आएगा.” मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली बिल माफ करने के लिए ब्लॉक और तहसील लेवल पर समिति बनेगी. इस समेटी में एसडीओ और दूसरे नुमाईन्दे होंगे जो जायज़ा लेंगे. किलो वाट तक मीटर वाले घरों की जानकारी लेंगे. ये काम आज से ही शुरू हो जायेगा.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: गठबंधन के लिए शिवपाल ने अखिलेश यादव को दिया 11 अक्टूबर तक का वक्त, ओवैसी को लेकर दिया बड़ा बयान

सीएम योगी ने गिनाई उपलब्धियां, बोले- गरीबों को अब मुफ्त में मिलता है एलपीजी सिलेंडर

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट