श्रीनगरः पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को बड़ा दावा किया है. उन्होंने बताया कि मुझे फिर से नजरबंद कर दिया गया हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में जाने की योजना बना रही थीं तभी उन्हें नजरबंद कर दिया गया. महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि सेना के जवानों ने पुलवामा के त्राल शहर में एक परिवार से मारपीट की और एक महिला सदस्य को जख्मी कर दिया. उन्होंने कहा कि वह बुधवार को परिवार से मिलने जाने वाली थीं. पीडीपी प्रमुख ने गुपकर रोड पर उनके आवास के मुख्य द्वार को कथित तौर पर अवरुद्ध कर रहे, सुरक्षाबलों के एक वाहन की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की.

महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया, ”त्राल गांव में जाने की कोशिश करने के लिए आज फिर से मुझे फिर से नजरबंद कर दिया गया. इस गांव में सेना ने मारपीट की. यह कश्मीर की असली तस्वीर है, गणमान्य व्यक्तियों को भारत सरकार द्वारा तोड़े मरोड़े और निर्देशित पिकनिक टूर के बजाय यह दिखाया जाना चाहिए.”

Locked up in my house today yet again for attempting to visit the village in Tral allegedly ransacked by army. This is the real picture of Kashmir that visiting dignitaries must be shown instead of GOIs sanitised & guided picnic tours. pic.twitter.com/Hp9wcuw1qT
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) September 29, 2021

मुफ्ती ने मंगलवार को ट्वीट किया था, ”त्राल में यगवानी शिविर की सेना ने गत रात घरों को लूटा और एक परिवार की बेरहमी से पिटाई की. गंभीर चोटों के कारण एक बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में, गांव के नागरिकों के साथ सेना ने मारपीट की है.”

उत्तर प्रदेश चुनाव में 325-350 सीटें जीतेगी BJP, किसान आंदोलन का नहीं होगा असर- सीएम योगी आदित्यनाथ

पिछले महीने चीन के 100 सैनिकों के उत्तराखंड में घुसकर तोड़फोड़ का दावा, ओवैसी ने मोदी सरकार पर किया हमला

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट