Modi Cabinet Decision: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने रेलवे के दो प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि रतलाम रेलवे लाइन के दोहरीकरण को मंज़ूरी दी गई है. ये 133 किलोमीटर लंबा रूट है. उन्होंने कहा कि नीमच और रतलाम लाइन अभी भी सिंगल लाइन है. इसकी डबलिंग की मंजूरी दे दी गयी है. चित्तौड़ और उसके आसपास के लोगों को फायदा होगा. वहीं, गुजरात में राजकोट और कालानास की 111 किमी की लाइन को भी डबलिंग की मंजूरी दी गयी है. तीन सालों में काम पूरा होगा.

पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना को मंज़ूरी

इसके साथ ही पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना को मंज़ूरी दी गई है. इसके तहत सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले लोगों को दोपहर का खाना दिया जाएगा. इसमें एक लाख करोड़ से ज़्यादा का ख़र्च होगा.

कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जानकारी दी कि 21 सितम्बर तक (1 अप्रैल से) 185 बिलियन डॉलर का निर्यात हो चुका है, जो एक रिकॉर्ड है. इसके साथ ही उन्होंने कहा, “ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि चीन से सेब के आयात पर शुल्क कम कर दिया गया है. ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है. यह पूरी तरह से निराधार है. ऐसा लगता है कि कुछ लोगों के पास केवल अफवाह फैलाने का धंधा है.”

Punjab Congress Crisis: सिद्धू के अचानक इस्तीफे से सोनिया-राहुल-प्रियंका गांधी नाराज, पंजाब को मिल सकता है नया कांग्रेस अध्यक्ष

Rahul Gandhi Attacks PM Modi: राहुल गांधी का पीएम पर निशाना, कहा- वे लोगों के बीच के रिश्ते को तोड़ते हैं, जोड़ना मेरा काम

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट