Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ से अगले साल राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से पहले बुधवार को बड़ा एलान किया गया है. सीएम चन्नी ने एलान किया है कि राज्य में 1200 करोड़ रुपये तक के बकाया बिजली बिल माफ किए जा रहे हैं. राज्य सरकार की तरफ से बताया गया कि 2 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का बकाया बिजली बिल सरकार भरेगी और जिनके कनेक्शन कटे हुए हैं, वो दोबारा बहाल किए जाएंगे.

बकाए बिजली बिल पर चन्नी सरकार ने दी राहत

चरणजीत सिंह चन्नी सरकार के इस फैसले से करीब 53 लाख परिवारों को फायदा होगा. सितंबर महीने का बिल इस प्रक्रिया में शामिल नहीं होगा. अगस्त महीने तक का बकाया पंजाब सरकार भरेगी. ऐसे अमीर लोग जो एसी लगाकर रह रहे हैं, उनका बिल सरकार नहीं भरेगी. चाहे बकाया बिल 15 दिन पहले आया हो या 1 साल पहले आया हो, पंजाब सरकार बकाया बिल का भुगतान करेगी.

बिजली बिल पर राहत को लेकर दो दौर की बैठकें हो चुकी है. कई लोग मजबूरन बिना बिजली के रह रहे हैं, कई लोगों के बिजली का कनेक्शन कटा हुआ है. ऐसे करीब 55 हजार से एक लाख लोग हैं, जिनका कनेक्शन कटा हुआ है. यानी, 75 से 80 फीसदी उपभोक्ता 2 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का बकाया बिल भरेगा.

पंजाब में बनेंगे नए 11 स्टेडियम

इसके साथ ही, सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि हॉकी खिलाड़ियों के नाम पंजाब में 11 स्टेडियम बनाएंगे. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द पंजाब में रेत माफिया का खत्म होगा. उन्होंने कहा कि ये नेक्सस जल्दी टूटेगा, नई नीति लायी जाएगी जिससे रेत माफिया ख़त्म हो जाएगा.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट