Punjab Elections 2022: पंजाब के दौरे पर गए आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कई बड़ी घोषणाएं की हैं. अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है कि पंजाब में भी दिल्ली की तर्ज पर सबको मुफ्त और अच्छा इलाज मुहैया कराया जाएगा. इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी अपने सीएम उम्मीदवार का एलान वक्त आने पर करेगी. पंजाब में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं.

पंजाब में पिंड क्लिनिक खोले जाएंगे- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने आप सांसद भगवंत मान के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘’हम दिल्ली की तरह ही पंजाब में भी मोहल्ला क्लिनिक खोलेंगे. इन क्लिनिक्स को पिंड क्लिनिक कहा जाएगा. राज्य में 16 हजार पिंड क्लिनिक बनवाएंगे, ताकि इलाज के लिए कहीं दूर न जाना पड़े.’’ उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता को हेल्थ कार्ड भी दिया जाएगा.

केजरीवाल ने कहा, ‘’अगर पंजाब में हमारी सरकार बनी तो जितने सरकारी अस्पताल हैं उन सभी को एयर कंडीशन किया जाएगा. बड़े स्तर पर नए सरकारी अस्पताल खोले जाएंगे.’’

वक्त आने पर मैं राज्य को सबसे अच्छा मुख्यमंत्री दूंगा- अरविंद केजरीवाल

पंजाब में आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा? इस सवाल के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वक्त आने पर सबको बता दिया जाएगा. इसी दौरान अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान की तारीफ की. केजरीवाल ने कहा कि मैं वादा करता हूं कि सही वक्त आने पर मैं राज्य को सबसे अच्छा मुख्यमंत्री दूंगा.

यह भी पढ़ें-

कैप्टन की पत्नी सांसद परनीत कौर बन सकती हैं पंजाब कांग्रेस की अध्यक्ष, सिद्धू को नहीं मनाएगा आलाकमान- सूत्र

Uttar Pradesh Elections: बहराइच में ओवैसी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे मीटिंग, यूपी चुनाव के मुद्दे पर कर सकते हैं बात

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया