पंजाब: फिलहाल BJP ज्वाइन नहीं करेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, कांग्रेस से जल्द दे सकते हैं इस्तीफा- सूत्र

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले भी बवाल मचा और इस्तीफा देने के बाद भी बवाल मचा है. सूत्रों के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर सिंह फिलहाल बीजेपी में शामिल नहीं होंगे. हालांकि सूत्रों ने बताया है कि अमरिंदर सिंह जल्द ही कांग्रेस से इस्तीफा दे सकते हैं. कल अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी.

अमरिंदर-शाह की मुलाकात के बाद अटकलों का दौर जारी

राजनीति में अमरिंदर सिंह के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि, अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने गृह मंत्री से अनुरोध किया है कि तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करके और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देकर पिछले 10 महीनों से चल रहे किसानों के आंदोलन के मुद्दे का समाधान किया जाए.

यह बैठक इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद सिंह ने अपने पत्ते नहीं खोले थे, लेकिन दावा किया था कि उन्होंने राजनीति नहीं छोड़ी है और वह अंत तक लड़ेंगे. इस बीच सूत्रों ने बताया है कि बीजेपी ने कैप्टन को दो विकल्प दिए हैं.

पहला विकल्प- बीजेपी ने पार्टी में शामिल होने या नहीं होना का फैसला कैप्टन पर छोड़ दिया है.

दूसरा विकल्प- पंजाब में बीजेपी अलग से कैप्टन अमरिंदर को सपोर्ट कर सकती है.

कल अमित शाह और कैप्टन अमरिंदर की करीब 45 मिनट तक मुलाकात हुई. अमित शाह के बाद कैप्टन अमरिंदर अब जेपी नड्डा से मिल सकते हैं.

अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस में खुद को ‘अपमानित’ महसूस किए जाने का दावा करके हाल में पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद पार्टी ने दलित सिख नेता चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया है. चन्नी के सीएम बनने के बाद लग रहा था कि पंजाब कांग्रेस की लड़ाई अब खत्म हो गई है, लेकिन दो दिन पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया.

यह भी पढ़ें-

पंजाब में कांग्रेस के झगड़े में नया मोड़, आज दोपहर तीन बजे सीएम चन्नी से मिलेंगे नवजोत सिंह सिद्धू

पंजाब के साथ-साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भी बवाल, अभी खत्म नहीं हुआ ‘ढाई-ढाई साल सीएम’ रहने का मामला

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News