Gram Pradhan ने भ्रष्टाचार्य की सारी हदें पार की, मृतक व्यक्ति के हस्ताक्षर कर चला रहा गाव पंचायत

  • ग्राम प्रधान (Gram Pradhan), लेखपाल और ग्राम सचिव भ्रस्टाचार में ऐसे डूबे की सालों पहले मृत व्यक्ति का हस्ताक्षर बना डाले
  • स्वर्ग से आकर ग्राम पंचायत के कार्यवाही पर मृत व्यक्ति कर रहा हस्ताक्षर

सुलतानपुर। (Gram Pradhan) विकास खण्ड दूबेपुर के ग्राम सभा दादुपुर उस समय चर्चित हो गयी जब लोगो को पता चला कि यहाँ विकास कर्यो के कार्यवाही रजिस्टर पर स्वर्ग से आकर एक व्यक्ति हस्ताक्षर कर रहा है। यह उस समय उजागर हुआ जब ग्राम सभा के सदस्यो ने शपथ पत्र पर प्रधान और लेखपाल पर ग्राम सभा के सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर का आरोप लगाया। अधिकारी ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए पत्रावली प्रस्तुत करने का आदेश जारी कर दिया, लेकिन ग्राम सचिव महीना भर बीतने के बाद भी अभी तक पत्रावली नही दिखा पाये।

हमारा लेटेस्ट ई -न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मामला विकास खण्ड दूबेपुर के ग्राम सभा दादूपुर का है जहाँ पर ग्राम सभा के सदस्यों ने शपथ पत्र देकर शिकायत किया है कि ग्राम-प्रधान (Gram Pradhan) शाहिद और लेखपाल नरेन्द्र सिंह तथा सचिव किसी भी ग्राम पंचायत के बैठक या कोरम में उनके हस्ताक्षर नही कराते बल्कि घर मे बैठ कर ग्राम पंचायत के सदस्यों का फर्जी हस्ताक्षर कर लेते है। यह मामला तब तूल पकड़ा जब एक फर्जी पंचायत भवन का प्रस्ताव प्रधान,सचिव और लेखपाल द्वारा तैयार किया गया जमीन हड़पने के लिए, जिसके कार्यवाही पर राम बहादुर का हस्ताक्षर किया हुआ मिला। सदस्यों का आरोप है राम बहादुर नाम का कोई भी व्यक्ति ग्राम सभा मे नही है। एक व्यक्ति था जिसकी लगभग पन्द्रह साल पहले मृत्यु हो चुकी। मामला प्रकाश में आते ही डीपीआरओ सचिव से पत्रावली उपलब्ध कराने का आदेश दिया लेकिन महीने भर बीत जाने के बाद भी सचिव ने पत्रवाली उपलब्ध नही करायी सचिव यदि पत्रावली उपलब्ध कराते है तो उसमें उनकी भी गर्दन फस सकती है इसलिए पत्रावली में हेर फेर करने के लिए सचिव प्रधान के साथ मिलकर कार्यवाही रजिस्टर को बदल देना चाहते है लेकिन ग्रामीणों की सजगता की वजह से वे यैसा नही कर पा रहे है।

ग्राम प्रधान (Gram Pradhan) पर यह कहावत चरितार्थ हो रही है कि

अन्हरा बाटै सिन्नी घरये घराना खाय

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News