Covid Vaccine: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अबतक मिली वैकेसीन की 88.14 करोड़ खुराकें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि केंद्र के नि:शुल्क माध्यम और राज्यों की सीधी खरीद श्रेणी के माध्यम से अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 टीके की 88.14 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी हैं. टीके की 5.28 करोड़ से अधिक अप्रयुक्त खुराकें अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं.

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 88.14 करोड़ कोविड-19 टीके दिए गए

मंत्रालय ने कहा कि सरकार के (नि:शुल्क माध्यम) और राज्यों की सीधी खरीद श्रेणी के माध्यम से अब तक राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों को वैक्सीन की कुल 88 करोड़ 14 लाख 50 हजार 515 खुराकें प्रदान की गई हैं. केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है.

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मुफ्त में दिए जा रहें हैं कोविड-19 टीके

मंत्रालय ने कहा कि अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए टीका उपलब्धता की अग्रिम दृश्यता और टीका आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित करने के लिए टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है. इसने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मुफ्त में कोविड-19 टीके उपलब्ध करा रही है.

मंत्रालय ने ये भी कहा है कि टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के तहत, केंद्र देश में टीका निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे टीकों का 75 प्रतिशत की खरीद कर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नि:शुल्क आपूर्ति करेगा.

ये भी पढ़ें

जल जीवन मिशन: कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला, कहा- लंबे वक्त तक सत्ता में रहने वालों को नहीं दिखी पानी की किल्लत

Lal Bahadur Shastri Jayanti: ताशकंद में उस रात लाल बहादुर शास्त्री के साथ क्या हुआ था, आज तक हैं कई अनसुलझे सवाल

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News