सेविंग के लिए ज्यादातर लोग अलग-अलग सेक्टर में पैसा निवेश करते हैं. देश का एक बड़ा तबका LIC के विभिन्न पॉलिसी में पैसा जमा करता है. भारतीय जीवन बीमा निगम LIC में पैसा जमा करने वालों के लिए एक नई खबर है. अगर आप LIC के प्रीमियम पॉलिसीधारक हैं तो अब आप पॉलिसी से जुड़ी हर जानकारी अपने मोबाइल पर देख पाएंगे . इसके लिए आपको केवल अपना कॉन्टेक्ट डिटेल LIC के साथ लिंक कराना होगा.

कॉन्टेक्ट डिटेल LIC के साथ लिंक होने के बाद इससे जुड़ी सारी जानकारी नोटिफिकेशन के जरिए आपके पास पहुंचती रहेगी. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपना कॉन्टेक्ट डिटेल ऑनलाइन LIC के साथ लिंक कर सकते हैं. आप मोबाइल की मदद से घर बैठे इस काम को आसानी से कर सकते हैं.

LIC की साइट पर करें रजिस्ट्रेशन

सबसे पहले LIC की ऑफिशियल वेबसाइट www.licindia.in पर जाए. इसके बाद होम पेज के ऊपर कस्टमर सर्विस का ऑप्शन आ रहा होगा, इस पर क्लिक करें. इसके बाद ‘अपडेट योर कॉन्टेक्ट डिटेल्स ऑनलाइन’ पर क्लिक करें. नया पेज खुलने के बाद ‘अपडेट योर कॉन्टेक्ट डिटेल’ में जाए. इसके बाद एक नया पेज खुल के आएगा. यहां मांगी गई सारी जानकारी भर दें.

जानकारी भरने के बाद डिक्लेरेशन बॉक्स पर राइट क्लिक करके फार्म सबमिट कर दें. इसके बाद आपको अपनी पॉलिसी नंबर भरना होगा. नंबर भरने के बाद वेलिडेट पॉलिसी डिटेल पर क्लिक करके अपनी पॉलिसी नंबर की जांच कर ले. अब आपका मोबाइल नंबर LIC के साथ लिंक हो जाएगा. LIC से संबंधित सारी जानकारी समय-समय पर नोटिफिकेशन के जरिए आपको मिलती रहेगी.

SMS के जरिए भी जानकारी ले सकते हैं.

अगर आपको अपनी पॉलिसी से संबंधित जानकारी चाहिए तो इसके लिए आपको 56767877 पर एक मैसेज भेजना होगा. प्रीमियम की किस्त जानने के लिए ASKLIC के बाद पॉलिसी नंबर लिखकर 56767877 पर भेज दें. अगर बोनस अमाउंट के बारे में जानना चाहते हैं तो ASKLIC के पॉलिसी नंबर और Bonus लिखकर 56767877 पर भेज दें.

यह भी पढ़ें:

Air India News: टाटा संस को अभी नहीं मिली है एयर इंडिया की कमान, वित्त मंत्रालय ने बिक्री की खबरों को किया खारिज

GST: लगातार तीसरे महीने 1 लाख करोड़ से ज्यादा का जीएसटी कलेक्शन, पिछले साल से 23 फीसदी बढ़ा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट