Punjab Politics: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का जिक्र करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कही ये बात

Punjab Politics: कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख के पद से अचानक इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को कहा कि उनके पास कोई पद रहे या नहीं रहे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ वह खड़े रहेंगे. मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के कार्यभार संभालने के बाद कुछ नियुक्तियों से नाराज सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया था. सिद्धू को मनाने के प्रयास किए गए थे, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है या नहीं.

नवजोत सिंह सिद्धू ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ट्वीट किया, ‘‘गांधी जी और शास्त्री जी के सिद्धांतों को कायम रखेंगे…पद रहे या नहीं रहे…राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ खड़ा रहूंगा. सभी नकारात्मक ताकतें भले मुझे हराने की कोशिश करें, लेकिन सकारात्मक ऊर्जा के हर औंस से पंजाब को जीत मिलेगी, पंजाबियत (सार्वभौम भाईचारा) और हर पंजाबी की जीत होगी.’’ क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू ने महात्मा गांधी और शास्त्री की तस्वीरें को भी पोस्ट किया.

Will uphold principles of Gandhi Ji & Shastri Ji … Post or No Post will stand by @RahulGandhi & @priyankagandhi ! Let all negative forces try to defeat me, but with every ounce of positive energy will make Punjab win, Punjabiyat (Universal Brotherhood) win & every punjabi win !! pic.twitter.com/6r4pYte06E
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) October 2, 2021

सिद्धू के इस्तीफे के बाद पार्टी में घमासान के बाद मुख्यमंत्री चन्नी ने उनसे मुलाकात की थी और महत्वपूर्ण निर्णय के लिए पार्टी की समन्वय समिति बनाने पर सहमति बनी थी. सिद्धू को भी इस समिति का हिस्सा बनाया गया.

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू की नाराजगी खत्म हुई या नहीं, इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, लेकिन उनका अगला रुख क्या होगा, ये साफ नहीं है. इस बीच चन्नी समेत पार्टी नेतृत्व वेट एंड वॉच की रणनीति अपनाए हुए है.

Punjab Politics: पंजाब के CM चन्नी की रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से अपील, कहा- किसानों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लें

Lucknow Girl Dance Video: लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा में लड़की के डांस वीडियो पर विवाद, धर्मगुरुओं ने की कार्रवाई की मांग

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News