All India Payam-E-Insaniyat Forum ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान

  • आल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम (All India Payam-E-Insaniyat Forum) ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान
  • सम्मान मिलने पर बढ़ती है कार्य ऊर्जा : डीजी हेल्थ

[avatar user=”Rajendra Yadav” size=”thumbnail” align=”left”]By Rajendra Yadav[/avatar]

लखनऊ (उ.प्र.) आल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम (All India Payam-E-Insaniyat Forum) की ओर से शनिवार को बलरामपुर अस्पताल के विज्ञान भवन में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. डीएस नेगी ने अस्पताल के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ व पत्रकारों को कोरोना काल में उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए प्रमाण पत्र, मास्क और सैनिटाइजर देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर डॉ. नेगी ने कहा कि पहले देश की सीमाओं पर लड़ने वालों को ही योद्धा कहा जाता था पर, आज कोरोना महामारी के इस कठिन दौर में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ भी योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं। अपना कर्तव्य निभाते हुए बहुत से डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ भी करोना की चपेट में आ रहे हैं। इस घातक संक्रमण से हमारे कई साथी असमय काल कलवित भी हो गए हैं। ऐसेे में पयामे इंसानियत फोरम ((All India Payam-E-Insaniyat Forum) द्वारा किया जा रहा यह सम्मान बहुत ही सराहनीय है। इससे बेहतर कार्य करने वालों को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

इस अवसर पर बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. राजीव लोचन ने कहा पयामे इंसानियत फोरम पिछले कई सालों से बलरामपुर हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज , सिविल अस्पताल एवं लोहिया अस्पताल में सेवा के बहुत अच्छे कार्य कर रहा है। रक्तदान जैसा पुनीत कार्य यह संस्था निरंतर कराती रहती है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम (All India Payam-E-Insaniyat Forum) के पदाधिकारी मौलाना तौहीद आलम नदवी ने कहा कि कोरोना योद्धाओं का सम्मान करना संस्था के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम में बलरामपुर अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. राजीव लोचन, सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता, अधीक्षक डॉ. हिमांशु, डॉ. एके गुप्ता, डॉ. उस्मानी, पैरामेडिकल स्टाफ के सुनील कुमार यादव, आशीष मौर्या, मुकेश जोशी, शिवशरण, नीरज मौर्य, अब्दुल वहीद, गुफरान नसीम ,जितेंद्र कुमार खन्ना, विजय गुप्ता, आरिफ मुकीम, शुभम कश्यप, आमिर आदि  को डीजी हेल्थ ने सम्मानित  किया।

अंत में मौलाना शफीक चौधरी ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह सामूहिक जनसेवा का कार्य है, इसमें प्रत्येक व्यक्ति को हर संभव मदद करनी चाहिए।

About the Author

Rajendra Yadav