Mount Trishul Avalanche: उत्तराखंड में हिमस्खलन की घटना में चार नौसेना अधिकारियों की मौत, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक

Mount Trishul Avalanche: उत्तराखंड की माउंट त्रिशूल पर एवलांच (हिमस्खलन) की चपेट में आए नौसेना के चार अधिकारियों की मौत हो गई है. चारों अधिकारियों के पार्थिव शरीर को 24 घंटे से भी ज्यादा लंबे चले सर्च मिशन के बाद बर्फ से ढूंढ निकाले गए. शुक्रवार को आए बर्फीले तूफान में अभी भी नौसेना के अधिकारी और एक शेरपा लापता हैं.

घटना पर शोक जताते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "त्रिशूल पर्वत पर भारतीय नौसेना के पर्वतारोहण अभियान का हिस्सा रहे चार नौसेना कर्मियों की दुखद मौत से गहरा दुख हुआ.  इस त्रासदी में राष्ट्र ने न केवल अनमोल युवा बल्कि साहसी सैनिकों को भी खोया है."

भारतीय नौसेना के मुताबिक, जिन अधिकारियों के शवों को ढूंढ निकाला गय हैं, उनमें लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव, लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी, लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती और मास्टर चीफ पैटी ऑफिसर (एमसीपीओ) हरी ओम शामिल हैं.

बता दें कि शुक्रवार को उत्तराखंड के कुमाउं क्षेत्र की माउंट त्रिशूल पर आए एवलांच में नौसेना के पांच अधिकारी और एक शेरपा (गाइड और हेल्पर) लापता हो गए थे. उस वक्त वे नौसेना के पांच अन्य अधिकारियों के साथ माउंट त्रिशूल पर पर्वतरोहण के लिए गए थे. नौसेना के पांच अधिकारी तो सुरक्षित बच गए थे लेकिन पांच अधिकारी और एक शेरपा फंस गए थे. चपेट में आने के तुरंत बाद ही थलसेना, वायुसेना और उत्तराखंड के स्टेट डिजास्टर रेस्कयू फोर्स (एसडीआरएफ) ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था.

पिछले महीने यानि 3 सितंबर को नौसेना के 20 अधिकारियों और नौसैनिकों ने मुंबई से पर्वतरोहण की शुरूआत की थी. माउंट त्रिशूल की चढ़ाई के आखिरी दौर में सिर्फ 10 अधिकारी ही पहुंच पाए थे. नौसेना के मुताबिक, लापता अधिकारी और  शेरपा के लिए सर्च ऑपरेशन अभी जारी रहेगा.

Coal Shortage: देश में खड़ी हो सकती है बिजली की समस्या, 72 पावर प्लांट में बचा सिर्फ 3 दिन का कोयला

Jammu Kashmir News: श्रीनगर में आतंकियों ने सीआरपीएफ के बंकर पर ग्रेनेड फेंका, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News