Haridwar Maha Kumbh 2021: जल्द जारी होंगे कोविड-19 प्रोटोकॉल के सम्बन्ध में विस्तृत दिशानिर्देश
[avatar user=”Rajendra Yadav” size=”thumbnail” align=”left”]By Rajendra Yadav[/avatar]
हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुम्भ मेला 2021 (Haridwar Maha Kumbh 2021) की तैयारियों के सम्बन्ध में मुरादाबाद मण्डल के अधिकारियों एवं उत्तराखंड सरकार के कुम्भ मेला से सम्बंधित अधिकारियों के बीच वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कुम्भ को लेकर चल रही सभी तैयारियों का जायजा लिया गया एवं रेल तथा मेला प्रशासन के बीच समन्वय के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
हमारी सभी ख़बरों को यूट्यूब पर देखने के लिए यहां क्लिक करें
चर्चा के दौरान मेला प्रशासन की तरफ से बताया गया कि कुम्भ मेला (Haridwar Maha Kumbh 2021) के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल के सम्बन्ध में विस्तृत दिशानिर्देश एवं गाइडलाइन्स बनाये जा रहे हैं। इस दौरान रेलवे की तरफ से DRM/MB द्वारा मेला एवं राज्य सरकार से अनुरोध किया गया कि मेला काल के जॉइंट ट्रैफिक प्लान को जल्द से जल्द अंतिम रूप देकर रेलवे को उपलब्ध करा दिया जाए जिससे रेलवे भी अपनी तैयारियां उसी के अनुरूप कर सके। मेला प्रशासन की तरफ से आईजी/कुम्भ मेला 2021 ने आश्वासन दिया कि ट्रैफिक प्लान जल्द ही रेलवे को उपलब्ध करा दिया जायेगा।
इसके अलावा कुम्भ मेला (Haridwar Maha Kumbh 2021) से सम्बंधित चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों के सम्बन्ध में भी चर्चा हुई एवं उनमे आने वाले कुछ समन्वय के विषयों के समाधान के सम्बन्ध में भी सम्बंधित अधिकारियों द्वारा विस्तार में चर्चा की गई।
यह भी पढ़ें: दिव्यांगों व जरूरतमंदों को बांटा गया राहत पैकेज और भोजन
कुम्भ के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण अन्य स्टेशन जैसे ज्वालापुर, रायवाला, मोतीचूर, ऋषिकेश में चल रहे कार्यों एवं उनमे राज्य सरकार के विभिन्न विभागों जैसे वन विभाग, यूपीसीएल, जल निगम इत्यादि से सम्बंधित विषयों पर भी चर्चा की गई।
CMS/MB द्वारा मेला काल में रेलवे की तरफ से स्वास्थ्य सेवाओं के सम्बन्ध में की जा रही अतिरिक्त व्यवस्थाओं का संक्षेप में विवरण दिया गया एवं राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग से इस कार्य में रेलवे का अधिकाधिक सहयोग करने का अनुरोध किया गया।
Sr DCM/MB द्वारा राज्य सरकार द्वारा मेला क्षेत्र में बनाये जा रहे सेक्टरों में टिकटिंग एवं ट्रेन सम्बन्धी उद्घोषणा एवं जानकारी उपलब्ध कराने सम्बन्धी आवश्यकताओं की भी समीक्षा की गई।
ज्वालापुर स्टेशन के यार्ड में प्रस्तावित LHS के सम्बन्ध में भी विस्तार से चर्चा की गई जिसके विषय में Sr DOM/MB द्वारा बताया गया कि कुम्भ मेला काल में बाधारहित ट्रेन संचालन में इस LHS का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। इस सम्बन्ध में उन्होंने राज्य सरकार से अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का निवेदन किया। Sr. DCM/MB द्वारा रेलवे एवं राज्य सरकार की एक जॉइंट Quick Response Team (QRT) एवं Emergency Action Plan बनाने के सम्बन्ध में प्रस्ताव रखा गया।
इस बैठक में राज्य सरकार की तरफ से दीपक रावत, मेलाधिकारी संजय गुंज्याल, आईजी/कुम्भ मेला 2021 मंजूनाथ, SP/GRP/HW एवं जल निगम, यूपीसीएल इत्यादि के प्रमुख अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे तो वहीं रेलवे की तरफ से तरुण प्रकाश DRM/MB, एन.एन. सिंह ADRM/Infra, रेखा शर्मा Sr DCM/MB, नवीन कुमार Sr DOM/MB एवं अन्य शाखाधिकारी मौजूद रहे।
Click here to read all our news and updates in English Language
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






