कन्नौज: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें टीचर छात्रों की जिंदगी के साथ खेलते नजर आ रहे हैं. टीचर छात्रों को शौचालय पर रखी पानी की टंकी में पानी भरवा रहे है. टीचर का आदेश मानकर छात्र भी बिना सीढ़ियों की छत पर चढ़ गए. साथ ही टीचर छात्रों से परिसर में झाड़ू लगवा रहे हैं. ये मामला यूपी में कन्नौज जिले की छिबरामऊ कोतवाली के नगला भौंसे गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद एडीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए है.

छिबरामऊ ब्लॉक क्षेत्र के नगला भौंसे गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में करीब 150 से अधिक छात्र रजिस्टर्ड है. स्कूल में छात्रों को शिक्षा के बदले साफ सफाई कराई जा रही है. छात्रों से काम कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में परिसर में फैली गंदगी को कुछ छात्राएं झाडू लगाती हुई दिख रही है. साथ ही कुछ छात्र बिना सीढ़ी की छत पर चढ़कर जान जोखिम में डालकर शौचालय की छत पर रखी पानी की टंकी भर रहे है.

बच्चों को काम करता देख किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो एक दिन पुराना बताया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया. एडीएम गजेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल में टीचर द्वारा छात्रों से साफ सफाई कराई जा रही है. साथ ही टीचर्स द्वारा डांटने की भी शिकायत है. बीएसए को प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए है. किन परिस्थितियों में छात्रों से काम कराया जा रहा है. मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें-
आज लखनऊ जाएंगे पीएम मोदी, यूपी को देंगे 4737 करोड़ की सौगात, 75 हजार गरीबों को मिलेगी आवास की चाबी

Crime News: दिल्ली में सिगरेट नहीं देने पर महिला दुकानदार की गला रेत कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया