नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग की ओर से केरल में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. बारिश को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से रेड और आरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है. मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक केरल के इडुक्की जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पठनमथीट्टा, कोट्टायम, पलक्कड और मलप्पुरम जिलों के लिए भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इन सभी जिलों में भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से आरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार यानि आज इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है.

मछुआरों को चेतावनी

आईएमडी की ओर से समुद्र के आसपास रहने वाले लोगों के लिए चेतावनी भी जारी की गई है. मौसम विभाग ने कहा कि समुद्र तट के आस-पास के क्षेत्रों, लक्षद्वीप क्षेत्र और दक्षिण-पूर्व अरब सागर क्षेत्र में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है. मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी देते हुए कहा कि पांच अक्टूबर तक समुद्र में मछली पकड़ने न जाएं.

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में सक्रिय है. ऐसे में केरल और लक्षद्वीप में अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना बनी हुई है. सक्रिय मानसून के कारण दक्षिणी राज्यों में आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. इसी कारण मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है.

इन इलाकों में हो सकती है बारिश

वहीं मौसम विभाग की ओर से आज ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि मौसम यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, बरवाला, जिंद, हिसार, हंसी, सहारनपुर, रामपुर, संभाल, चंदौसी के इलाके में आज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि मंगलवार के अलावे बुधवार को भी कई इलाकों में बारिश होगी.

Lakhimpur Kheri Violence: RSS से जुड़े एक किसान संघ के किसानों का किया बचाव, वामपंथियों और नक्सलियों पर लगाया आरोप

Lakhimpur Kheri Violence: जयंत चौधरी ने हिंसा को बताया साजिश, पीएम मोदी से की अजय मिश्रा को पद से हटाए जाने की मांग

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया