नई दिल्ली: बीजेपी तीन राज्यों में चार मुख्यमंत्री बदल चुकी है. अब चौथे नंबर पर क्या खट्टर बाउंड्री पार होने वाले हैं. ये सवाल नहीं बल्कि इशारा है वो भी किसी और की तरफ से नहीं बल्कि बीजेपी के नेता ही ये इशारे दे रहे हैं. यूपी के शामली पहुंचे बीजेपी के एमएलसी ने एक हफ्ते में खट्टर को हटाने की बात कहकर खलबली जरूर मचा दी है. दरअसल इन दिनों खट्टर का जैसे को तैसा वाला बयान वायरल हो रहा है जिसमें वो किसानों से मुकाबले की बात कह रहे हैं.

बीजेपी के एमएलसी से जब खट्टर के बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने ये कहकर लोगों को हैरान कर दिया कि खट्टर हफ्ते दस दिन में हटा दिए जाएंगे. इसके साथ ही वीरेंद्र गुर्जर ने कहा कि कोई किसी का इलाज नही कर सकता, लोकतंत्र है ये सभी का इलाज करता है. भाजपा ने हाल ही में वीरेंद्र गुर्ज्जर को बनाया एमलसी है.

कृषि कानूनों को लेकर जारी आंदोलन और करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज को लेकर खट्टर पर सवाल उठ रहे हैं. इन दिनों हरियाणा में धान की खरीद में देरी पर भी विवाद है. हालांकि बीजेपी ने बिना विवाद वाले राज्यों में भी सीएम बदल दिए.. ऐसे में खट्टर हटाए जाते हैं तो हैरानी नहीं होगी.

खट्टर ने क्या कहा था?
मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) किसान मोर्चा की एक बैठक के दौरान कथित तौर पर “जैसे को तैसा” संबंधी टिप्पणी की थी. उन्होंने वहां मौजूद लोगों से 500 से 1000 लोगों का समूह बनाने और जेल जाने के लिये भी तैयार रहने को कहा था. खट्टर ने कहा था, ”’उठा लो लठ, उग्र किसानों को तुम भी जवाब दो. देख लेंगे. जमानत की चिंता ना करना. दो-चार महीने जेल रह आओगे तो बड़े नेता बन जाओगे.”

यह भी पढ़ें…
ABP Shikhar Sammelan: अगर तीनों कृषि कानून वापस हो गए तो BJP के साथ गठबंधन करेंगे? सुखबीर बादल ने दिया ये जवाब

ABP Shikhar Sammelan: पंजाब के मंत्री राजकुमार वेरका बोले- कांग्रेस का कुछ नहीं बिगड़ेगा, कुछ लोग पाल रहे गलतफहमी, अकाली दल ने किया पलटवार

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट