लखनऊः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में प्रदर्शनकारी किसानों की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे. लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वहां मौजूद पुलिस के जवानों ने उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया. जिसके बाद भूपेश बघेल एयरपोर्ट पर ही धरने पर बैठ गए. बाहर निकलने से रोके जाने की जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि बिना किसी आदेश के मुझे लखनऊ एयरपोर्ट से बाहर जाने से रोका जा रहा है. धरने पर बैठे बघेल ने अपना एक फोटो भी शेयर किया है. जिसमें वह फर्श पर बैठे दिखाई दे रहे हैं और उनके आसपास सुरक्षाकर्मी तैनात हैं.

बिना किसी आदेश के मुझे लखनऊ एयरपोर्ट से बाहर जाने से रोका जा रहा है। pic.twitter.com/4wwslm9bZr
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 5, 2021

धरने पर बैठे अपने फोटो के साथ भूपेश बघेल ने लिखा, ”बिना किसी आदेश के मुझे लखनऊ एयरपोर्ट से बाहर जाने से रोका जा रहा है.” लखनऊ रवाना होने से पहले उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था, ”मैं लखनऊ के लिए निकल चुका हूं. किसानों के साथ न्याय होकर रहेगा.”

सीएम बघेल ने एक वीडियो भी शेयर किया है. इस वीडियो में सुरक्षाकर्मी उन्हें एयरपोर्ट से बाहर निकलने से रोक रहे हैं. इस दौरान सुरक्षाकर्मियों से उनकी नोक-झोंक भी हो रही है. वीडियो में सीएम बघेल सुरक्षाकर्मियों से सवाल पूछते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान वह सुरक्षाकर्मियों से पूछते हैं कि मुझे क्यों रोका जा रहा है.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट