Uttar Pradesh News: आज लखनऊ में तीन दिवसीय ‘न्‍यू अर्बन इंडिया- ट्रांसफ़ॉर्मिंग अर्बन लैंड स्केप कॉन्‍क्‍लेव’ का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 ज़िलों के 75,000 लाभार्थियों को पीएम आवास योजना-शहरी के तहत बने घरों की डिजिटल माध्यम से चाबी सौंपी. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले तीन करोड़ परिवारों को लखपती बनने का अवसर मिला है क्योंकि देश में पीएम आवास योजना के तहत क़रीब 3 करोड़ मकान बने हैं, जिनकी क़ीमत का अन्दाज़ा आप लगा सकते हैं.

4737 करोड़ की 75 शहरी योजनाओं की शुरुआत

पीएम मोदी ने सात शहरों के लिए सिटी बस सेवा के तहत 150 इलेक्ट्रिक बसों का उद्घाटन कर ई-बस सेवा की शुरुआत की. प्रधानमंत्री ने 4737 करोड़ रूपए की 75 योजनाओं का भी उद्घाटन किया.

1 करोड़ 13 लाख घरों के निर्माण को मिली मंज़ूरी

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 के बाद पीएम आवास योजना के तहत शहरों में 1 करोड 13 लाख से ज्यादा घरों के निर्माण की मंजूरी दी गई है. इसमें से 50 लाख से ज्यादा घर बनाकर, उन्हें गरीबों को सौंपा भी जा चुका है. यही नहीं, घरों की डिज़ाइन से लेकर घरों के निर्माण तक की पूरी आजादी लाभार्थायों को सौंप दी है.

22 स्क्वायर मीटर से छोटा मकान नहीं होगा

2014 के पहले सरकारी योजनाओं के घर किस साइज के बनेंगे इसकी कोई स्पष्ट नीति ही नहीं थी. 2014 के बाद सरकार ने घरों के साइज को लेकर भी स्पष्ट नीति बनाई, हमने ये तय किया कि 22 स्क्वायर मीटर से छोटा कोई घर नहीं बनेगा. हमने घर का साइज बढ़ाने के साथ ही पैसा सीधे लाभार्थायों के खाते में भेजना शुरू किया.

दिवाली पर 18 लाख दिए जलाने का आह्वान

प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों से कहा कि अयोध्या में इस बार दिवाली पर 7.50 लाख दिए जलेंगे, अगर कुल 9 लाख लाभार्थी दिवाली पर 2-2 दिए जलाएं तो उनके 18 लाख दिए जलेंगे.

महिलाओं को मालिकाना हक

पीएम मोदी ने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत जो घर दिए जा रहे हैं उनमें 80% से ज़्यादा घरों पर मालिकाना हक़ महिलाओं का है या फिर वो जॉइंट ओनर हैं.

कोयंबटूर रेप केस: वायुसेना प्रमुख ने कहा- पीड़िता का नहीं हुआ ‘टू-फिंगर टेस्ट’, आरोपी के खिलाफ होगी उचित कार्रवाई

Priyanka Gandhi Vadra Arrested: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गिरफ्तार, सीतापुर में कांग्रेस समर्थकों का विरोध जारी

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट