Charanjit Channi Meets Amit Shah: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की. इस मुलाकात से पहले चंडीगढ़ में सीएम ने कहा था कि वह अमित शाह के साथ बैठक के दौरान लखीमपुर खीरी का मसला उठाएंगे.

बता दें कि नन्नी ने राज्य सरकार के कुछ मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों के साथ चंडीगढ़ में गांधी स्मारक भवन परिसर में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया. इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए.

बता दें कि रविवार को लखीमपुर खीरी में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के स्वागत के लिए एक कार्यक्रम में जा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से वाहनों से प्रदर्शनकारी किसानों को कुचल दिया था. इसके बाद हिंसा भड़क उठी. इस हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई.

चरणजीत चन्नी ने कहा कि लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा ने उन्हें 1919 की जलियांवाला बाग घटना की याद दिला दी. पंजाब के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर जिस तरीके से एसयूवी कार को पीछे से चढाया गया और उनकी हत्या की गयी, वह जानबूझ कर किया गया था .’’ उन्होंने इसके लिये उस वीडियो क्लिप का जिक्र किया जिसमें इस तरह की घटना दिख रही है.

उन्होंने कहा, ‘‘आज किसान दुखी हैं और वे मर रहे हैं . इस पर विचार करते हुये, इन (कृषि) कानूनों को तत्काल वापस ले लेना चाहिये .’’ उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी जैसी घटनाओं को रोका जाना चाहिये .

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘(नरेंद्र) मोदी जी को उनके बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लोगों को रोकना चाहिये . देश में यह नहीं चलेगा .’’ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की उत्तर प्रदेश में हिरासत के बारे में चन्नी ने कहा, ‘‘अब यह बहुत हो गया . यह अस्वीकार्य है . आज सभी देशवासियों का खून खौल रहा है.’’

Lakhimpur Kheri Violence: घटनास्थल पर होने से केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे का इनकार, खुद पर हुई FIR को लेकर कही ये बात

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट