Punjab Politics: पंजाब में कांग्रेस अब नवजोत सिंह सिद्धू की जगह नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है. एबीपी न्यूज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सिद्धू को आपस में बैठ कर मसले सुलझाने थे, मगर सूत्रों के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू की मांगे नहीं मानी गई हैं, लिहाज़ा संभव है कि नवजोत सिंह सिद्धू की जगह किसी अन्य नेता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे दी जाए.

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से हुई मुलाकात के बाद ये उम्मीद थी कि नवजोत सिंह सिद्धू अपना इस्तीफा वापस ले लेंगे मगर सिदधू ने अभी तक ऐसा किया नहीं है. उधर उनकी मांगे भी नहीं मानी गई हैं लिहाज़ा इस बात की संभावना अब प्रबल है कि पार्टी नेतृत्व सिद्धू का इस्तीफा मंजूर कर प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षता का ज़िम्मा किसी और को सौंप दे.

इस बीच दो दिन पहले ही सिद्धू ने ट्वीट करके भी कह दिया था कि मेरे पास पद रहे ये ना रहे मैं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ मज़बूती से खड़ा रहूंगा. सिद्धू पर फैसले के एलान से पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की राहुल गांधी से इस संबंध में बात भी हो सकती है.

सिद्धू को कैप्टन अमरिंदर सिंह की नाराजगी के बावजूद कांग्रेस हाईकमान ने 18 जुलाई को प्रदेश पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया था. विवाद नहीं थमता देख 18 सितंबर को अमरिंदर सिंह ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने 20 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. चन्नी को सिद्धू का करीबी माना जाता है. हालांकि सिद्धू ने चन्नी सरकार के फैसलों से नाराज होकर 28 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था.

कोयंबटूर रेप केस: वायुसेना प्रमुख ने कहा- पीड़िता का नहीं हुआ ‘टू-फिंगर टेस्ट’, आरोपी के खिलाफ होगी उचित कार्रवाई

Priyanka Gandhi Vadra Arrested: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गिरफ्तार, सीतापुर में कांग्रेस समर्थकों का विरोध जारी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया