Jammu Kashmir News: कारोबारी के बाद अब आतंकियों ने श्रीनगर में एक आम नागरिक की हत्या की, 1 घंटे के भीतर दूसरी वारदात

<p style="text-align: justify;"><strong>Jammu Kashmir News:</strong> जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मंगलवार को आतंकवादियों ने दो अलग-अलग वारदात में एक कारोबारी और एक बाहरी आम नागरिक की हत्या कर दी. आतंकियों करीब साढ़े सात बजे इकबाल पार्क क्षेत्र में श्रीनगर की प्रसिद्ध फार्मेसी के मालिक माखनलाल बिंदरू की उनके व्यवसायकि परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने बिंदरू (68) को उस समय नजदीक से गोली मार दी जब वह अपनी फार्मेसी में थे. उन्होंने कहा कि बिंदरू को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.</p> <p style="text-align: justify;">कश्मीरी पंडित समुदाय से बिंदरू उन कुछ लोगों में शामिल थे जिन्होंने 1990 के दशक में जम्मू कश्मीर में आतंकवाद शुरू होने के बाद पलायन नहीं किया. वह अपनी पत्नी के साथ यहीं रहे और लगातार अपनी फार्मेसी &lsquo;बिंदरू मेडिकेट&rsquo; को चलाते रहे.</p> <p style="text-align: justify;">इसके बाद करीब साढ़े आठ बजे आतंकियों ने लाल बाजार इलाके में एक आम नागरिक की हत्या कर दी. जिसकी हत्या की गई है, वो जम्मू-कश्मीर के निवासी नहीं हैं.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News