नई दिल्ली: कोरोना के मोर्चे पर अच्छी खबर है, दूसरी लहर के प्रकोप के बाद देश में अब तक सबसे कम केस सामने आए हैं. इनमें से भी दक्षिण राज्य केरल से ही सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 18,833 नए कोरोना केस आए और 278 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. वहीं 24 घंटे में 24,770 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. अच्छी खबर है कि देश में एक्टिव केस की संख्या ढाई लाख से कम हो गई है. देश में फिलहाल 2,46,687 मरीजों का इलाज चल रहा है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यह पिछले 203 दिनों में एक्टिव केस का सबसे कम है. इससे पहले मंगलवार को कोरोना के 18 हजार 346 नए मामले सामने आए थे और 263 लोगों की मौत हुई थी. 201 दिनों बाद मंगलवार को कोरोना के नए मामलों की संख्या 20 हजार से कम रही. जानिए देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कल 4हजार 770 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद एक्टिव केस घटकर 2 लाख 46 हजार 687 हो गए हैं. आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक कोरोना के तीन करोड़ 38 लाख 71 हजार 881 मामले आ चुके हैं, जिनमें अबतक कोरोना से चार लाख 49 हजार 538 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में अबतक 3 करोड़ 31 लाख 75 हजार 665 लोग ठीक हो चुके हैं.

केरल: 9,735 नए मामले सामने आए, 151 लोगों की मौत
केरल में मंगलवार को कोरोना वायरस के 9,735 नए मामले सामने आने के बाद मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 47,38,818 हो गई. इसके अलावा 151 मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल तादाद 25,677 पर पहुंच गई. राज्य में लगातार दूसरे दिन संक्रमण के 10 हजार से कम मामले सामने आए हैं. सोमवार से 13,878 लोग संक्रमण से उबरे हैं, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 45,88,084 हो गई है. उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,24,441 है. बीते 24 घंटे में लगभग 93,202 नमूनों की जांच हुई है.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया