नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना के अंतर्गत 1.71 लाख लाभार्थियों को अधिकार अभिलेख का वितरण किया है. इसके बाद पीएम मोदी ने स्वामित्व योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद किया.

पीएम मोदी ने बताया कि, स्वामित्व योजना से लोगों को बैंकों से लोन लेना और भी ज्यादा आसान हो जाएगा. ये लोग डिजीलॉकर के माध्यम से अपने फोन पर अपना प्रॉपर्टी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि, स्वामित्व योजना सिर्फ कानूनी दस्तावेज़ देने की योजनाभर नहीं है बल्कि ये आधुनिक टेक्नॉलॉजी से देश के गांवों में विकास और विश्वास का नया मंत्र भी है.

स्वामित्व योजना से लोगों को बैंकों से लोन लेना और भी ज़्यादा आसान होगा। ये अधिकार अभिलेख लाभार्थियों की समृद्धि का साधन बनेगा। ये लोग डिजीलॉकर के माध्यम से अपने फोन पर अपना प्रॉपर्टी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी https://t.co/VpXxEZ1i3T pic.twitter.com/2V7Bk6Unye
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2021

अब सरकार गरीब के पास खुद चलकर जाती है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि, इस कोरोना काल में भारत के गांवों ने मिलकर एक लक्ष्य पर काम किया और बहुत सतर्कता के साथ कोरोना महामारी से निपटा. इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि देश उस जमाने को पीछे छोड़ आया है जहां गरीब एक-एक पैसे, एक-एक चीज के लिए सरकार के पास चक्कर लगाता था. अब गरीब के पास सरकार खुद चलकर आ रही है और गरीब को सशक्त कर रही है.

इस कोरोना काल में भी देखा है कि कैसे भारत के गांवों ने मिलकर एक लक्ष्य पर काम किया, बहुत सतर्कता के साथ इस महामारी का मुकाबला किया। बाहर से आए लोगों के लिए रहने के अलग इंतजाम हो, भोजन और काम की व्यवस्था हो, वैक्सीनेशन से जुड़ा काम हो, भारत के गांव बहुत आगे रहे: प्रधानमंत्री pic.twitter.com/wAA3AVO9eq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2021

बैंकों से बिना गारंटी लोन का अवसर

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि, मुद्रा योजना में लोगों को अपना काम शुरू करने के लिए बैंकों से बिना गारंटी लोन का अवसर दिया है. इस योजना के तहत पिछले 6 वर्षों में करीब 29 करोड़ लोन दिए गए हैं साथ ही करीब 15 लाख करोड़ रुपये की लोन राशि दी गई है.

यह भी पढ़ें.

Cruise Drugs Party: इंस्टाग्राम के जरिए पार्टी का न्यौता, 5 लाख तक एंट्री फीस और कॉलर में ड्रग्स, अब तक इस केस में क्या-क्या हुआ?

Coronavirus Updates: देश में पिछले 24 घंटों में 22 हजार 842 नए केस दर्ज, वैक्सीनेशन का आंकड़ा 90 करोड़ के पार

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया