लखनऊ एयरपोर्ट के अंदर धरने पर बैठे राहुल गांधी, कहा- लखीमपुर खीरी नहीं जाने दे रहा प्रशासन

<p style="text-align: justify;">लखनऊ एयरपोर्ट के अंदर कांग्रेस नेता राहुल गांधी धरने पर बैठ गए हैं. उनका आरोप है कि प्रशासन उन्हें जाने नहीं दे रहा है. कांग्रेस का कहना है कि पहले राहुल गांधी को जाने की इजाजत दी गई लेकिन अब प्रशासन की तरफ से नई-नई शर्तें रखी जा रही हैं. कांग्रेस के मुताबिक, राहुल गांधी को प्रशासन यानी पुलिस की गाड़ी में बैठकर जाने के लिए कहा जा रहा है. पार्टी के प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने कहा कि जब राहुल गांधी प्रशासन की सुरक्षा में ही जा रहे हैं तो पुलिस की गाड़ी में बैठकर जाने के लिए क्यों कहा जा रहा है?</p> <p><iframe title="YouTube video player" src="https://www.youtube.com/embed/odmHZVWb7ws" width="560" height="315" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen"></iframe></p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News