Azadi Ka Amrit Mahotsav: आजादी के 75वें साल यानी अमृत महोत्सव के मौके पर 8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस पर हिंडन एयरबेस पर 75 एयरक्राफ्ट अपनी ताकत का परिचय देंगे. ये सभी विमान एक बेहतरीन एयर-डिसप्ले का हिस्सा होंगे और देश के दुश्मनों को अपनी ताकत का लोहा मनवाने का नमूना पेश करेंगे. बुधवार को हिंडन एयरबेस पर इस एयर डिसप्ले की फुल ड्रेस का आयोजन किया गया.

वायुसेना इस साल अपना 89वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है. इस साल एयर डिसप्ले में राफेल, सुखोई, मिग-29, जगुआर, मिराज और मिग-21 बाइसन सहित कुल 75 एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे. 1971 युद्ध के स्वर्णिम विजय वर्ष की झलक भी इस बार एयर डिसप्ले में देखने को मिलेगी. वायुसेना दिवस से पहले 6 अक्टूबर को वायुसेना हिंडन एयरबेस पर फुल ड्रेस रिहर्सल भी तय है.

वायुसेना के मुताबिक इस साल राजधानी दिल्ली के करीब हिंडन एयरबेस पर फाइटर एयरक्राफ्ट्स की विजय, शमशेर, बहादुर, विनाश और तिरंगा फोर्मेशन खास आकर्षण होंगी. इन अलग-अल फोर्मेशन्स में 05 मिग-21 बाइसन एयरक्राफ्ट, 05 जगुआर, 05 मिग-29, 04 सुखोई, 02 एलसीए तेजस और 02 राफेल शामिल होंगे लेकिन सबसे खास होगा एरो-हेड फोर्मेशन, जिसमें एक-एक एलसीए तेजस, राफेल, मिराज 2000, जगुआर और मिग-29 एक साथ उड़ान भरते दिखाई पडे़ंगे. इसके अलावा एक कॉर्डिनेटेड डिसप्ले में एलसीए तेजस, राफेल और सुखोई हिंडन एयर बेस के आसमान में उड़ान भरते दिखेंगे.

एयर डिसप्ले में 01 एएन-32, 01 सा-17 ग्लोबमास्टर और 03 सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट्स शामिल होंगे. हेलीकॉप्टर्स में मी-17वी5, एएलए-मार्क-4, चिनूक, अपाचे और मी-35 दिखाई पडेंगे. इसके अलावा विंटेज एयरक्राफ्ट भी एयर डिसप्ले का हिस्सा होंगे, जिसमें टाइगरमोथ, डकोटा और हार्वर्ड शामिल होंगे. एयर डिसप्ले में वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम भी हिस्सा लेगी. इस टीम में नौ (09) हॉक एयरक्राफ्ट एक साथ आसमान में कलाबाजियां करते दिखाई पडेंगे. इसके अलावा वायुसेना की आकाशगंगा टीम भी आसमान में एक विमान से पैरा-ड्रॉप के जरिए हिंडन एयरबेस पर उतरेगी.

यह भी पढ़ें:
’मेक इन इंडिया’ के तहत 1.25 लाख करोड़ की लागत से खरीदे जाएंगे 114 लड़ाकू विमान- वायुसेना प्रमुख
Azadi Ka Amrit Mahotsav: वायुसेना दिवस पर हिंडन एयर-बेस पर होगा खास एयर-डिसप्ले, रफाल, सुखोई जैसे लड़ाकू विमान लेंगे हिस्सा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट