आज से नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. इस साल भी दुर्गा पूजा उत्सव पर कोरोनावायरस महामारी ने ब्रेक लगा दिया है. ऐसे में मरीजों को उत्सव में शामिल करने के लिए कोलकता के एक निजी अस्पताल ने कोविड वार्ड के एक हिस्से को मंदिर बनाने का फैसला लिया है. दक्षिण कोलकाता के डायमंड हार्बर रोड पर स्थित नारायण मेमोरियल अस्पताल अपने मरीजों के लिए दुर्गा पूजा आयोजित करा रहा है. अस्पताल पूजा के दौरान होने वाले सभी अनुष्ठानों को पूरा कराएगा. पूजा के लिए अस्पताल के एक वार्ड को खाली भी किया गया है.

मरीजों को आरती, पुष्पांजलि और शांतिर जोल सहित सभी अनुष्ठानों को प्रत्यक्ष देखने का मौका मिलेगा. एक पुजारी पूजा करेंगे और आशीर्वाद देने के लिए सभी मरीजों के बेड पर जाएंगे. पुजारी न केवल कोविड मरीजों बल्कि अन्य सभी लोगों के जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना करेंगे.

मरीजों के लिए तैयार किया जा रहा है स्पेशल पूजा थाली
अस्पताल मरीजों की स्वास्थ्य स्थितियों को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक पूजा थाली भी परोसेगा. मरीजों के स्वास्थ्य से जुड़ा एक डाइट चार्ट भी तैयार किया जा रहा है. जिसमें डाइट, डायबिटीज डाइट, सेमी सॉफ्ट डाइट और लिक्विड डाइट शामिल है. नारायण मेमोरियल अस्पताल की CEO सुपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि महालय से हर बंगाली उत्साह और उत्सव की भावना से भर जाते हैं. कई लोग पिछले साल के उत्सव को याद करते हैं.

हालांकि इस साल भी महामारी के कारण दुर्गा पूजा कई लोगों के लिए सामान्य नहीं रहेगा. इसलिए अस्पताल ने पूजा के साथ-साथ उनके डाइट को ध्यान में रखते हुए रोगियों के लिए विशेष पूजा थाली की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है. हम मरीजों को बंगाली, चाइनीज और महाद्वीपीय फूड आइटम्स परोसेंगे. बुधवार को पश्चिम बंगाल में कोरोना के 752 नए मामले सामने आए. अब बंगाल में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 15,73,246 हो गए हैं. वहीं कोविड-19 के कारण अब तक राज्य में 18,488 लोगों की मौत हो गई है.

यह भी पढ़ें

Navratri 2021: पीएम मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई, कहा- सबके जीवन में लाए शक्ति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि

Happy Navratri 2021 Wishes Messages: नवरात्रि के मौके पर इन मेसेज के जरिए अपनों के साथ मनाएं ये खास पर्व, भक्तों को भेजें ये शुभ संदेश

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया