Hyderabad Fixed Deposit Fraud Case: तेलुगु अकादमी के 64.5 करोड़ रुपये की 43 फिक्स्ड डिपॉजिट के धोखाधड़ी के मामले में हैदराबाद की सीसीएस पुलिस ने अभी तक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. बता दें, इससे पहले 4 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.

दरअसल, आज हैदराबाद पुलिस कमिश्नर अंजनी कुमार ने मामले को लेकर बात करते हुए बताया कि इस धोखाधड़ी केस में और 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें तेलुगु अकादमी के अधिकारी समेत बैंक के अधिकारी भी शामिल हैं.

तेलुगु अकादमी के लोगों से हेराफेरी के संबंध में पूछताछ की गई

आपको बता दें, हैदराबाद की केंद्रीय अपराध स्टेशन (सीसीएस) पुलिस ने तेलुगु अकादमी के बैंक खातों में कथित वित्तीय धोखाधड़ी की जांच कर रही है. इससे संबंधित बैंक अधिकारियों और तेलुगु अकादमी के कर्मचारियों सहित कई लोगों से हेराफेरी के संबंध में पूछताछ की गई थी.

फर्जी बांड सौंपा गया था

बताया जा रहा है कि, इन आरोपियों ने यूनियन बैंक और केनरा बैंक के कुछ अधिकारी से मिलकर धोखाधड़ी के द्वारा तेलुगु अकादमी के 43 फिक्स्ड डिपॉजिट को एपी मर्केंटाइल कोऑपरेटिव सोसाइटी (एपीएमसीसीएस) के कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर स्थानांतरित कर दिया और उन्हें फिक्स्ड डिपॉजिट के फर्जी बांड उन्हें सौंप दिया था.

खातों से निकाले गए थे पैसे

आरोपीयों द्वारा एपी मर्केंटाइल कोऑपरेटिव सोसाइटी में तेलुगु अकादमी के नाम से खोले गए विभिन्न फर्जी खातों में सावधि जमा मूल बांड का उपयोग करके स्थानांतरित कर दिए गए थे. बाद में इन खातों से पैसे निकाले गए थे.

यह भी पढ़ें.

Lakhimpur Violence: लखीमपुर हिंसा पर SC में सुनवाई आज, चीफ जस्टिस रमना की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी सुनवाई

एयर इंडिया की मिड-एयर फ्लाइट में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, लंदन से कोच्चि आ रही थी फ्लाइट

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट