G-20 Summit: ओम बिड़ला ने उठाया ऐसा मुद्दा, हैरत में पड़ गए ब्रिटेन की संसद के अध्यक्ष, जानिए फिर क्या हुआ?

G-20 Parliamentary Speakers Summit: इटली के दौरे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और यूके के हाउस ऑफ काॅमंस के अध्यक्ष लिंडसे हाॅयल के बीच मुलाकात हुई. जी-20 देशों की संसदों के अध्यक्षों के सम्मेलन के दौरान बिड़ला और हाॅयल की मुलाकात हुई. इस मुलाकात के दौरान बिड़ला ने देशों की संप्रभुता के सम्मान का मुद्दा उठाया. स्पीकर बिड़ला ने कहा कि हर देश की अपनी संप्रभुता है. जिसका अन्य देशों को सम्मान करना चाहिए. किसी देश की संसद को अन्य देशों के आंतरिक मामले उठाने की इजाजत नहीं देनी चाहिए. जब तक उस देश के हित प्रभावित नहीं हो, तब तक दूसरे देशों के आंतरिक मामले उठाने की इजाजत नहीं देनी चाहिए.

लोकसभा अध्यक्ष के इस मुद्दे के उठाते ही हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष लिंडसे होयल सकते में पड़ गए. उन्होंने तपाक ने कहा कि भारत के आंतरिक मामलों में हम भारत सरकार के साथ हैं. भारत से जुड़े विषय उठाने की ब्रिटिश संसद में कोशिश हुई थी लेकिन हमने इजाजत नहीं दी. लिंडसे ने ब्रिटेन की तरक्की में भारतीयों के योगदान की भी सराहना की.

लिंडसे ने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को भारतीयों ने संबल दिया. ब्रिटिश के हेल्थ सेक्टर में भी भारतीय चिकित्सकों की अहम भूमिका है. ब्रिटेन में रह रहे 1.6 मिलियन भारतीय ब्रिटिश कंपनियों और समाज में अहम योगदान दे रहे हैं. ब्रिटेन में पढ़ने आने वाले भारतीय विद्यार्थी भी दोनों देशों के सांस्कृतिक आदान-प्रदान का प्रमुख स्रोत हैं.

बातचीत के दौरान दोनों अध्यक्षों ने आर्थिक क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता जताई जताई. लिंडसे ने बताया कि वे भारतीय क्रिकेटरों के भी बड़े फैन हैं. उन्होंने बताया कि फारूख इंजीनियर का उनके क्षेत्र की टीम लंकाशायर से गहरा रिश्ता रहा है. साथ ही लिंडसे ने ख्वाहिश जताई कि विराट कोहली भी लंकाशायर टीम से जुड़ें. लिंडसे ने कहा कि वे क्रिकेट देखने के लिए भारत जरूर आएंगे.

यह भी पढ़ें:
इटली दौरे पर रवाना हुए ओम बिरला, जी-20 देशों की संसदों के अध्यक्षों के सम्मेलन में लेंगे भाग
ओम बिड़ला के नेतृत्व में वियना-ऑस्ट्रिया की यात्रा पर जाएगा भारतीय संसदीय शिष्टमंडल, इस सम्मेलन में लेगा भाग

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News