UK Quarantine Rules: भारत से ब्रिटेन सफर करने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है. भारत सरकार के कड़े रूख के बाद ब्रिटेन ने यात्रा नियमों में राहत दी है. इसके बाद अब कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले लोगों को क्वॉरंटीन नहीं होना पड़ेगा. भारत स्थित ब्रिटेन के हाइ कमिश्नर एलेक्स इलिस ने कहा- पूरी तरह कोविशील्ड वैक्सीनेटेड या फिर यूके से स्वीकृत किसी और वैक्सीन ले चुके लोगों को 11 अक्टूबर से क्वारंटीन नहीं होना पड़ेगा.

इससे पहले, ब्रिटेन की तथाकथित “सरलीकृत” अंतरराष्ट्रीय यात्रा व्यवस्था सोमवार से लागू हुई लेकिन इससे ब्रिटेन की यात्रा कर रहे टीका ले चुके भारतीयों को कोई राहत नहीं मिली थी. पिछले महीने लाये गए नए नियमों के तहत टीके की दोनों खुराक ले चुके भारतीय यात्रियों को मान्यता न देकर ब्रिटेन ने भारत को नाराज कर दिया था.

#WATCH | No quarantine for Indian travellers to UK fully vaccinated with Covishield or another UK-approved vaccine from October 11: Alex Ellis, British High Commissioner to India pic.twitter.com/jShYtECRf2
— ANI (@ANI) October 7, 2021

ब्रिटेन के टीकों की सूची में भारत निर्मित कोविशील्ड के होने के बावजूद ऐसा किया गया था. इसके जवाब में भारत ने सभी ब्रिटिश नागरिकों पर वही नियम लागू कर दिए और पीसीआर जांच, तथा 10 दिन पृथक-वास अनिवार्य कर दिया था. भारत के भी ब्रिटिश नागरिकों के लिये वैसे ही नियम सोमवार से लागू हुए थे. ब्रिटेन सरकार के प्रवक्ता ने कहा, “हम भारत समेत अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ काम रहे हैं ताकि चरणबद्ध प्रक्रिया से यह किया जा सके.”

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया