India Coronavirus Updates: देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले घटने के बाद एक बार फिर बढ़े हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 21 हजार 257 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 271 लोगों की मौत हो गई. कल देश में 22 हजार 431 मामले दर्ज हुए थे. जानिए देश में आज कोरोना वायरस की ताजा स्थिति क्या है.

अबतक 4 लाख 50 हजार 127 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक्टिव केस घटकर 2 लाख 40 हजार 221 हो गए हैं, जो 205 दिनों बाद सबसे कम हैं. आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक कोरोना से चार लाख 50 हजार 127 लोगों की मौत हो चुकी है.

कल लगी वैक्सीन की 50 लाख से ज्यादा डोज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कल कोरोना वायरस वैक्सीन की 50 लाख 17 हजार 753 डोज़ दी गईं. जिसके बाद वैक्सीन की डोज का आंकड़ा बढ़कर अब 93 करोड़ 17 लाख 17 हजार 191 हो गया है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 13 लाख 85 हजार 706 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद कल तक कुल 58 करोड़ 43 हजार 190 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

केरल में 12 हजार 288 नए मामले दर्ज, 141 मरीजों की मौत

बता दें कि देश के सभी राज्यों की तुलना में दक्षिण राज्य केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं. केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 12 हजार 288 नए मामले सामने आए है. वहीं, 141 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य में मरने वाले लोगों की संख्या 25 हजार 952 हो गई है. राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख 18 हजार 744 है. जबकि 46 हजार 18 हजार 408 लोग ठीक हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें-

Petrol Price Today: आम जनता को झटका, आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर का रेट

रामेश्वरम में बन रहा है भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज, रेलमंत्री ने साझा की तस्वीरें

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया