Lakhimpur Violence: CJI की यूपी सरकार को फटकार, पूछा- आरोपी कोई आम आदमी हो तो क्या यही रवैया रहेगा?

Lakhimpur Violence: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज दूसरे दिन भी सुनवाई जारी है. उत्तर प्रदेश ने आज मामले की स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में फाइल कर दी है. यूपी सरकार के वकील हरीश साल्वे ने कोर्ट को बताया है कि मुख्य आरोपी को पेश होने का नोटिस दिया गया है. उसने समय मांगा है. हमने कल सुबह 11 बजे तक का समय दिया है. अगर तब तक पेश नहीं हुआ तो कानून अपना काम करेगा.

इसपर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एन वी रमना ने हरीश साल्वे से पूछा कि आरोपी को पेश होने का अनुरोध करने की क्या ज़रूरत है? जिसके बाद साल्वे ने जवाब दिया कि अभी गोली के सबूत नहीं मिले हैं. तथ्य देखे जा रहे हैं. अगर सबूत साफ हों तो सीधे हत्या का केस बनेगा.

इसके बाद चीफ जस्टिस रमना ने यूपी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि  यह बेंच का साझा मत है. हम ज़िम्मेदार सरकार चाहते हैं. अगर आरोपी कोई आम आदमी हो तो क्या यही रवैया रहेगा? इसके बाद यूपी सरकार के वकील साल्वे ने कहा कि गोली से मौत की पुष्टि नहीं हुई है.

सीजेआई रमना ने कहा कि पोस्टमार्टम की प्रतीक्षा करने की ज़रूरत नहीं थी. इसपर साल्वे ने कहा कि मैं समझ रहा हूं कि जजों के मन में क्या है. मैं मानता हूं कि ज़रूरी कार्रवाई होनी चाहिए थी. इसके बाद सीजेआई ने कहा कि यह हमारे मन की बात नहीं है. हम लोगों को क्या संदेश दे रहे हैं? साल्वे ने कहा कि कल तक सारी कमी दूर कर ली जाएगी.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News