चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसानों पर दिए अपने ‘जैसे को तैसा’ वाले बयान पर खेद जताया है. सीएम खट्टर ने कहा है कि मैंने कुछ बयान दिया था. मैंने वो बयान आत्मरक्षा के दृष्टी से दिया था और ये बयान किसी दुर्भावना से नहीं दिया गया था. मैं अपने उस बयान को वापस लेता हूं. खट्टर के इस बयान पर विपक्ष हमलावर था.

सीएम खट्टर ने क्या कहा है?

सीएम मनोहर लाल खट्टर आज पंचकुला के श्री माता मनसा देवी मंदिर शक्तिपीठ में दर्शन करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा है कि शक्तिपीठ में आभास हुआ कि माता रानी हम सब की सुरक्षा करेंगी, इसीलिए मैं अपने उस बयान को वापस लेता हूं, जिसमें मैंने ज़रूरत होने पर आत्मरक्षा की अपील की थी.

सीएम खट्टर ने आगे कहा, ‘’प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम रखना सरकार का प्रमुख उद्देश्य है. मैंने माता रानी से प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की है, जिससे किसान भाइयों को कोई तकलीफ न हो.’’ सीएम खट्टर ने कहा कि हरियाणा में शांति भंग नही होनी चाहिए. शांति और सद्भाव बना रहना चाहिए.

सीएम खट्टर ने क्या कहा था?

दरअसल सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बीजेपी किसान मोर्चा की एक बैठक के दौरान कथित तौर पर “जैसे को तैसा” संबंधी टिप्पणी की थी. सीएम खट्टर ने वहां मौजूद लोगों से कहा था, ‘’उठालो लठ. उग्र किसानों को तुम भी जवाब दो. देख लेंगे. दो चार महीने जेल में रह आओगे तो कुछ सीखोगे. बड़े नेता बन जाओगे. खट्टर ने अपने बयान में 500 से 1000 लोगों का समूह बनाने और जेल जाने के लिये भी तैयार रहने को कहा था.

यह भी पढ़ें-

Lakhimpur Violence: CJI की यूपी सरकार को फटकार, पूछा- ये क्या रवैया है? हम आपकी कार्रवाई से संतुष्ट नहीं

डेरे के मैनेजर रणजीत की हत्या के मामले में बाबा राम रहीम दोषी करार, 12 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सज़ा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट