केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि ईंधन (fuel) के अन्य विकल्पों का इस्तेमाल कर आने वाले सालों में भारत ऑटोमोबाइल सेक्टर में दुनिया में टॉप पोजिशन हासिल कर सकता है. एक कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने ये बात कही. उन्होंने कहा कि, भारत को ऑटोमोबाइल सेक्टर में दुनिया में नंबर एक पोजिशन तक पहुंचाना उनका सपना है. साथ ही उन्होंने कहा है कि पेट्रोल और डीजल पर अधिक निर्भरता से देश में प्रदूषण और बढ़ सकता है जो भविष्य में कई समस्याओं का कारण बन सकता है.

नितिन गडकरी ने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि, अगले पांच सालों में वैकल्पिक ईंधनों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर हम ऑटोमोबाइल सेक्टर में दुनिया के नंबर एक देश होंगे. आज दुनिया भर में ऑटो सेक्टर के नामचीन ब्रांड भारत में मौजूद हैं, और भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर को नंबर एक पोजिशन तक पहुंचाना मेरा सपना है."

प्रदूषण एक बड़ी समस्या

साथ ही नितिन गडकरी ने प्रदूषण को देश की आर्थिक स्थिति के साथ एक बड़ी समस्या बताया. उन्होंने कहा, "वर्तमान में देश के आर्थिक हालात के साथ साथ प्रदूषण एक बड़ी समस्या है. अगर हम ऐसे ही लगातार पेट्रोल और डीजल का इसी तरह इस्तेमाल करते रहेंगे तो ये यहां प्रदूषण के हालात को और बदतर बना सकता है. इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा वैकल्पिक ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा देना होगा."

यह भी पढ़ें

बिहार: रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि आज, शक्ति प्रदर्शन करेंगे चिराग पासवान और पशुपति पारस

एक्शन में आयकर विभाग, अजित पवार के घर छापेमारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे किए

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट