FarmersProtest Today

FarmersProtest Today: किसानों ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जन्मदिन

  • FarmersProtest Today: यूपी गेट पर किसानों ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह का 118वां जन्मदिन मनाया; बड़ी तादाद में किसानों ने हवन यज्ञ व रक्तदान किया
  • सरकार जल्दी सीधे रास्ते पर नहीं आई, तो लाखों किसान ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ दिल्ली कूच करने पर मजबूर होंगे: राकेश टिकैत

[avatar user=”Kunwar Digvijay Singh” size=”thumbnail” align=”left”]By Kunwar Digvijay Singh[/avatar]

नई दिल्ली। (FarmersProtest Today) यूपी गेट पर किसानों ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह का 118वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर दूरदराज से आने वाले किसानों को पुलिस प्रशासन द्वारा जगह-जगह रोका गया। इसके बावजूद श्रद्धांजलि सभा में काफी बड़ी संख्या में किसान और नागरिक सम्मलित हुए। इस अवसर पर हवन-यज्ञ किया गया जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने अपने साथियों के साथ आहुति दी। (FarmersProtest Today) दूरदराज से पूरे देश के किसान नेताओं ने शिरकत की जिनमें मुख्यतः जसमोर रियासत के आदित्य राणा शामिल रहे। इसके साथ ही बहुत बड़ी तादाद में किसानों ने रक्तदान किया। ड्यूटी के दौरान तैनात पुलिस सिपाहियों ने भी चौधरी चरण सिंह का नाम लेकर उनकी श्रद्धा में रक्तदान कर सहयोग दिया।

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने सिंह गर्जना के साथ सरकार को चेताया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जल्दी सीधे रास्ते पर नहीं आई, तो लाखों किसान ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ दिल्ली कूच करने पर मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें: सरकार किसानों को उकसा रही है: राकेश टिकैत

विदिशा मध्य प्रदेश से दीपक पांडे मुद्गल संयोजक सत्याग्रह संघ और साथ में इनके गुरु लोधा नंदा भाई रक्षक जी, महेंद्र सिंह चौहान और संजीव राजपूत अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे हैं। मीडिया प्रवक्ता शमशेर राणा ने बताया कि किसान आँदोलन (FarmersProtest Today) के समर्थन में आज से अनवरत जब तक भी तीनों कानून वापस नहीं लिए जाते, अनिश्चितकालीन अनशन चलता रहेगा। इसके आवला राजवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, रामवीर सिंह, ब्रजपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, किशोर कुमार, चंद्रपाल सिंह यादव, हरजीत सिंह, अँग्रेज सिंह, हरभजन सिंह, अभिजीत सिंह आदि भी उपवास पर 24 घण्टे के लिये बैठे हैं।

इस अवसर (FarmersProtest Today) पर राजवीर सिंह जादौन, माँगेराम त्यागी, राजवीर सिंह, पवन खटाना, ज्ञानेश्वर त्यागी, सुभाष तेवतिया, अशोक कुमार आदि हजारों किसान मौजूद रहे।

Author Profile

Team My Nation News