ABP C-Voter Survey: साल 2022 की शुरुआत में देश के पांच राज्यों गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होना तय है. इन पांच राज्यों में 40 फीसदी से ज्यादा लोग कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काम से ‘बिल्कुल संतुष्ट नहीं’ हैं. एबीपी-सीवोटर-आईएएनएस सर्वे से यह जानकारी मिली है.

सर्वे के मुताबिक, कुल मिलाकर 40.5 फीसदी लोग राहुल गांधी की कार्यशैली से ‘बिल्कुल संतुष्ट नहीं’ हैं, जबकि 18.5 फीसदी लोग ‘काफी संतुष्ट’ हैं. आंकड़ों से यह भी पता चला कि 20.2 फीसदी ‘कुछ हद तक संतुष्ट’ हैं, जबकि 21 फीसदी ने ‘पता नहीं/कह नहीं सकते’ ऑप्शन को चुना है. इस सर्वे के नमूनों का आकार 98,121 था, जिसमें पांच चुनावी राज्यों में 690 विधानसभा सीटों को शामिल किया गया था. ये सर्वे 4 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच किया गया था.

उत्तराखंड में सबसे ज्यादा लोग राहुल गांधी की कार्यशैली से खुश नहीं

पंजाब में, जहां कांग्रेस सत्ताधारी पार्टी है, 53.1 फीसदी लोग राहुल गांधी के प्रदर्शन से ‘बिल्कुल संतुष्ट नहीं’ हैं. केवल 6.7 फीसदी लोग राहुल गांधी के प्रदर्शन से ‘बहुत संतुष्ट’ हैं, जबकि 18.9 फीसदी लोग ‘कुछ हद तक संतुष्ट’ हैं. यहां सैंपल साइज 18,642 था.

उत्तराखंड में, 54.1 फीसदी लोग, जो सभी चुनावी राज्यों में सबसे अधिक हैं. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की कार्यशैली से ‘बिल्कुल संतुष्ट नहीं’ हैं, जबकि 14.7 फीसदी ‘बहुत अधिक संतुष्ट’ हैं. राज्य के लिए सैंपल साइज 13,975 था.

मणिपुर में, 27.4 फीसदी लोग राहुल गांधी के काम से ‘बहुत संतुष्ट’ हैं. 21.5 फीसदी लोग ‘कुछ हद तक संतुष्ट’ हैं, जबकि 42.1 फीसदी लोग ‘बिल्कुल संतुष्ट नहीं’ हैं.

उत्तर प्रदेश में कुल 46.2 फीसदी लोगों ने कांग्रेस नेता के लिए ‘बिल्कुल संतुष्ट नहीं’ ऑप्शन को चुना, जबकि 13.3 फीसदी ने कहा कि वे ‘बहुत संतुष्ट’ हैं. राज्य के लिए सैंपल साइज 50,936 था.

गोवा में, 16.1 फीसदी कांग्रेस नेता की कार्यशैली से ‘काफी संतुष्ट’ हैं, जबकि 23.2 फीसदी ने ‘कुछ हद तक संतुष्ट’ श्रेणी को चुना है. यह सर्वे 13,048 लोगों पर किया गया था.

ये भी पढ़ें-
ABP C-Voter Survey Punjab: क्या कैप्टन को हटाने का फैसला कांग्रेस के लिए साबित होगा फायदेमंद, जानिए क्या कहता है सर्वे

ABP C-Voter Survey: यूपी-उत्तराखंड और गोवा में बन सकती है बीजेपी की सरकार, जानें पंजाब और मणिपुर का हाल

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’