ABP C-Voter Survey: अगले साल की शुरुआत में ही पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सभी राजनीतिक दलों अभी से सियासी गुणा-भाग में जुट गए हैं और चुनाव में विजय पताका फहराने के लिए रणनीति तय कर रहे हैं. इस बीच एबीपी न्यूज के लिए सी-वोटर की तरफ से सर्वे किया गया है. इस सर्वे में जनता से मूड को भांपने की कोशिश की गई है. जानिए किस राज्य में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती है-

यूपी में बन सकती है बीजेपी की सरकार

सी-वोटर की तरफ से किए गए सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी ही सत्ता पर काबिज हो सकती है. वोटों के लिहाज से भी उत्तर प्रदेश में बीजेपी ही बाजी मार सकती है.

सर्वे के अनुसार किस पार्टी को कितने वोट मिल सकते हैं

बीजेपी को 41 फीसदी वोट मिल सकते हैं

समाजवादी पार्टी को 32 फीसदी मिल सकते हैं

बहुजन समाज पार्टी के खाते में जा सकते हैं 15 फीसदी वोट

कांग्रेस को मिल सकते हैं 6 फीसदी वोट

अन्य के खाते में 6 फीसदी वोट जा सकते हैं.

वहीं सीटों के लिहाज से अगर देखें तो बीजेपी के खाते में 241 से 249 सीटें जा सकती है. समाजवादी पार्टी के हिस्से में 130 से 138 सीटें आ सकती है. जबकि बीएसपी 15 से 19 के बीच और कांग्रेस 3 से 7 सीटों के बीच सिमट सकती है.

उत्तराखंड में भी बीजेपी मार सकती है बाजी

अगले साल उत्तराखंड के चुनाव में एक बार फिर से बीजेपी वापसी कर सकती है. वोटों की बात करे तो सर्वे के मुताबिक बीजेपी ही ज्यादा वोट हासिल कर सकती हैं.

सर्वे के अनुसार किस पार्टी को कितने वोट मिल सकते हैं

बीजेपी को 45 फीसदी वोट मिल सकते हैं

कांग्रेस को 34 फीसदी वोट मिल सकते हैं

आम आदमी पार्टी को 15 फीसदी वोट मिल सकते हैं

अन्य को 6 फीसदी वोट मिल सकते हैं.

वहीं अगर सीटों की अगर बात करें तो राज्य में कांग्रेस को 21-25 सीटें, बीजेपी को 42-46 सीटें, आम आदमी पार्टी को 0-4 सीटें और अन्य को 0-2 सीटें मिल सकती है.

पंजाब में ‘आप’ सबसे बड़ी पार्टी

पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में अगले साल वहां के विपक्ष में बैठी आम आदमी पार्टी को बड़ा फायदा हो सकता है. वोटों की बात करें तो सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी वोटो के मामले में आगे रह सकती है वहीं कांग्रेस नंबर 2 पोजिशन पर रह सकती है.

सर्वे के अनुसार किस पार्टी को कितने वोट मिल सकते हैं

आम आदमी पार्टी को 36 फीसदी वोट मिल सकते हैं

कांग्रेस को 32 फीसदी वोट मिल सकते हैं

अकाली दल को 22 फीसदी वोट मिल सकते हैं

बीजेपी को 4 फीसदी वोट मिल सकते हैं

अन्य को 6 फीसदी वोट मिल सकते हैं

वहीं सीटों के लिहाज से देखें तो आम आदमी पार्टी को 49 से 55 सीटें, कांग्रेस को 30 से 47 सीटें, अकाली दल को 17 से 25 सीटें, बीजेपी को 0-1 सीट और अन्य को भी 0-1 सीट आ सकती है.

गोवा में बीजेपी को बहुमत

सर्वे के मुताबिक, 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में बीजेपी सबसे ज्यादा सीटों के साथ राज्य में एक बार फिर से अपनी सरकार बना सकती है. पिछली बार राज्य में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन वह राज्य में सरकार नहीं बना पाई थी.,

सर्वे के अनुसार किस पार्टी को कितने वोट मिल सकते हैं

भारतीय जानता पार्टी को 38 फीसदी वोट मिल सकते हैं

कांग्रेस को 18 फीसदी वोट मिल सकते हैं

आम आदमी पार्टी को 23 फीसदी वोट मिल सकते हैं

अन्य को 21 फीसदी वोट हासिल हो सकते हैं.

वहीं सीटों के लिहाज से देखा जाए तो गोवा में बीजेपी को 24 से 28 सीटें मिल सकती है. जबकि, कांग्रेस के खाते में सिर्फ 1 से 5 सीट, आम आदमी पार्टी को 3 से 7 और अन्य को 4 से 8 सीटें मिल सकती है.

मणिपुर में बीजेपी बन सकती है सबसे बड़ी पार्टी

सर्वे के मुताबिक, चुनाव में बीजेपी को 21 से 25 सीटें आ सकती है. हालांकि, सरकार बनाने के लिए वहां पर कम से कम 31 सीटों की आवश्यकता होगी. इसके अलावा, कांग्रेस को 18 से 22 सीटें, एनपीएफ को 4 से 8 सीटें और अन्य को 1 से 5 सीटें मिल सकती है.

सर्वे के अनुसार किस पार्टी को कितने वोट मिल सकते हैं

भारतीय जनता पार्टी को 36 फीसदी वोट हासिल हो सकते हैं

कांग्रेस को 34 फीसदी वोट मिल सकते हैं.

एनपीएफ को 9 फीसदी वोट हासिल हो सकते हैं

अन्य को 21 फीसदी वोट मिल सकते हैं.

[नोट- एबीपी न्यूज़ के लिए सीवोटर ने पांचों चुनावी राज्यों का मूड जाना है इस सर्वे में 98 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया है. सर्वे 4 सितंबर 2021 से 4 अक्टूबर के बीच किया गया है. इसमे मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस तीन से प्लस माइनस पांच फीसदी है.]

ये भी पढ़ें

Lakhimpur: आरोपी आशीष की गिरफ्तारी न होने पर सिद्धू का मौन अनशन जारी, लिखकर दे रहे हैं सवालों का जवाब

Petrol-Diesel Price: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या हैं ताजा कीमतें

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया