राज्यसभा सांसद और शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को पीएमसी बैंक घोटाले से उन्हें और उनकी पत्नी वर्षा को जोड़ने वाली कथित मानहानिकारक टिप्पणी के लिए कानूनी नोटिस भेजा है. उन्होंने इसे काफी अपमानजनक करार दिया है.

राउत ने ट्विटर पर कानूनी नोटिस की प्रति भी संलग्न की है

राउत ने इस संबंध में ट्वीट कर कहा कि,"मैंने चंद्रकांतदादा पाटिल को उनके और मेरी पत्नी के खिलाफ अपमानजनक, निराधार और फर्जी टिप्पणियों के लिए कानूनी नोटिस जारी किया है. अगर चंद्रकांत दादा बिना शर्त माफी नहीं मांगते हैं तो मैं आगे की कानूनी कार्रवाई करूंगा और माननीय अदालत का रुख करूंगा." शिवसेना सांसद राउत ने अपने ट्वीट के साथ कानूनी नोटिस के एक प्रति भी अटैच की है.

[tw]https://twitter.com/rautsanjay61/status/1446398230044954624?s=20[/tw]

शिवसेना नेता के वकील विक्रांत सबने नोटिस में ये कहा है

वहीं शिवसेना नेता के वकील विक्रांत सबने ने नोटिस में कहा है, "आपके द्वारा खुले पत्र/जवाब में दिया गया बयान, जिसमें दावा किया गया है कि हमारे मुवक्किल वर्षा एस राउत की पत्नी ने पीएमसी बैंक घोटाले से 50,00,000 की राशि प्राप्त की है, अनुचित है."

सबने ने शिव सेना सांसद राउत की ओर से, पाटिल को सात दिनों में तथ्यों को स्पष्ट करने के लिए कहा है. नोटिस में कहा गया है ऐसा नहीं किया जाता है तो हम उचित कानून के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए बाध्य होंगे.

ये भी पढ़ें

चीन की दादागिरी पर नकेल कसने की तैयारी, नई मोर्चाबंदी पर बात करने भारत आ रहे अमेरिकी नौसेना प्रमुख

लंदन में नीलाम होगा मुगल काल का कीमती हीरे लगा चश्मा, अरबों की है कीमत

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया